Abir Gulala: 'अबीर गुलाल' से जुड़ी कलाकार ने यूजर्स को सुनाई खरी-खोटी, कहा- जम्मू-कश्मीर की बेटी हूं
Abir Gulaal Actress Ridhi Dogra: फिल्म 'अबीर गुलाल' में काम करने वाली कलाकार रिद्धि डोगरा ने सोशल मीडिया पर उस यूजर को खरी-खोटी सुनाई है जिसने उन्हें ट्रोल किया था।
विस्तार
पहलगाम हमले के बाद फिल्म 'अबीर गुलाल' के कलाकार फवाद खान और वाणी कपूर पहले से ही लोगों के निशाने पर हैं। इस बीच अभिनेत्री रिद्धि डोगरा जो फिल्म से जुड़ी हैं, वह भी इंटरनेट पर लोगों के निशाने पर हैं। हाल ही में अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर पहलगाम हमले कि निंदा की और मुस्लिम समुदाय से इस तरह के हमले के खिलाफ बोलने की अपील की। लेकिन कई यूजर्स ने उन्हें पाकिस्तानी कलाकारों के साथ काम करने के लिए ट्रोल कर दिया। इस पर रिद्धि डोगरा ने जवाब दिया है।
I DID when my govt allowed it. And I stand by the laws and rules.. But I also know Peace, Grace and Harmony is important for a healthy civilization. Yes there’s duality in these words but that is the very life we lead. On this earth. https://t.co/6KtDDkbU3d
— Ridhi Dogra (@iRidhiDogra) April 23, 2025विज्ञापन
रिद्धि ने दिया यूजर को जवाब
एक यूजर को जवाब देते हुए एक्ट्रेस रिद्धी डोगरा ने कहा 'मैंने ये काम तब किया जब मेरी सरकार ने मुझे इसकी इजाजत दी। मैं कानून के साथ खड़ी हूं। लेकिन मैं यह भी जानती हूं कि अच्छी सभ्यता के लिए शांति और सद्भाव अहम है। यही वह चीज है जिसकी वजह से हम इस धरती पर जिंदगी जीते हैं।'
Abir Gulaal: अब भारत में रिलीज नहीं होगी 'अबीर गुलाल', सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के सूत्रों ने दी जानकारी
रिद्धि डोगरा का भी खौलता है खून
एक दूसरे ट्वीट में रिद्धि ने कहा 'मैं जम्मू-कश्मीर की बेटी हूं, जहां पर यह हमला हुआ है। इस तरह के हमलों से मैं पूरी तरह से वाकिफ हूं। इससे मेरा भी खून खौलता है। इसीलिए मैं आप सभी से साथी देशवासी के रूप में बात करने की कोशिश करती हूं। सिर्फ अपने कारोबार की वजह से मैं शांत नहीं बैठूंगी। मैं शांति के साथ सहयोग का चुनाव करती हूं। इसलिए अपना गुस्सा मेरे ऊपर मत निकालो। मैं उतना ही गुस्से में हूं जितना दूसरे लोग।'
Ridhi Dogra: 'अबीर गुलाल' पर बैन के बीच रिद्धि डोगरा ने कही बड़ी बात, कहा- राक्षसों के खिलाफ खड़ें हों
I am a daughter of J&K where this happened and am well aware of the history of such monstrous crimes . Over many years. it boils my blood too that’s why I even try and speak to you all as fellow country men.
— Ridhi Dogra (@iRidhiDogra) April 23, 2025
इसलिए रिद्धि डोगरा को किया जा रहा ट्रोल
आपको बता दें कि रिद्धि डोगरा फिल्म 'अबीर गुलाल' से जुड़ी हुई हैं। इस फिल्म में पाकिस्तानी कलाकार फवाद खान ने अहम किरदार निभाया है। पहलगाम में आतंकी हमला पाकिस्तानी आतंकवादियों की तरफ से किया गया है इसलिए यूजर रिद्धि डोगरा को पाकिस्तानी अभिनेता के साथ काम करने को लेकर ट्रोल कर रहे हैं।
भारत में नहीं रिलीज होगी फिल्म
रिद्धि डोगरा के यह बयान ऐसे समय आए हैं जब 22 अप्रैल को पहलगाम में आतंकी हमला हुआ है। आतंकवादियों की तरफ से किए गए हमले में 27 लोग मारे गए थे।
आज खबर आई है कि रिद्धि डोगरा की फिल्म 'अबीर गुलाल' जिसमें पाकिस्तानी अभिनेता फवाद खान और वाणी कपूर ने अहम किरदार निभाया है, उसे भारत में रिलीज करने की इजाजत नहीं दी जाएगी। भारत के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के सूत्रों ने इस बात की जानकारी दी है।