फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Abir Gulala will not release in india says ministry of information and broadcast sources

Abir Gulaal: भारत में रिलीज नहीं होगी 'अबीर गुलाल', सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के सूत्रों ने दी जानकारी

Thu, 24 Apr 2025 03:02 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Thu, 24 Apr 2025 03:02 PM IST
सार

Abir Gulaal Release: फिल्म 'अबीर गुलाल' इसलिए चर्चा में है क्योंकि इस फिल्म में पाकिस्तानी अभिनेता फवाद खान ने अभिनय किया है। भारत के कई संगठन फवाद खान को अपने यहां बड़े पर्दे पर नहीं देखना चाहते थे।

विज्ञापन
Abir Gulala will not release in india says ministry of information and broadcast sources
अबीर गुलाल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से अपकमिंग फिल्म 'अबीर गुलाल' को लेकर भारत में विरोध प्रदर्शन जारी था। अब तक यह चर्चा थी कि इस फिल्म की रिलीज डेट टाल दी गई है। अब सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के सूत्रों की मानें तो इस फिल्म को भारत में रिलीज नहीं करने दिया जाएगा।
विज्ञापन

 

भारत में रिलीज नहीं होगी 'अबीर गुलाल'
एक दिन पहले ही अमर उजाला ने अपनी एक्सक्लूसिव खबर के जरिए यह जानकारी दी थी कि पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान की फिल्म 'अबीर गुलाल' की रिलीज टाल दी जाएगी। अब यह खबर आई है कि यह फिल्म भारत में रिलीज ही नहीं होगी। 
बताते चलें कि इस फिल्म में पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान और वाणी कपूर पहली बार साथ नजर आएंगे। इस फिल्म से पाक एक्टर फवाद खान नौ साल बाद बॉलीवुड में कमबैक करने वाले हैं। उनकी आखिरी फिल्म 2016 में रिलीज हुई ‘ए दिल है मुश्किल’ थी।
Ridhi Dogra: 'अबीर गुलाल' पर बैन के बीच रिद्धि डोगरा ने कही बड़ी बात, कहा- राक्षसों के खिलाफ खड़ें हों
 

Abir Gulala will not release in india says ministry of information and broadcast sources
फवाद खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म पर पहले से जारी था विरोध
फिल्म 'अबीर गुलाल' का जबसे एलान किया गया है तब से यह फिल्म चर्चा में है। यह फिल्म इसलिए चर्चा में थी क्योंकि इस फिल्म में पाकिस्तानी अभिनेता फवाद खान ने अभिनय किया है। भारत के कई संगठन इस फिल्म के विरोध में थे। वह फवाद खान को भारत में बड़े पर्दे पर नहीं देखना चाहते थे। अब पहलगाम हमले के बाद स्थिति और खराब हो गई।
Pahalgam Attack: पहलगाम हमले को खुद से जोड़ते हुए आदिल हुसैन ने दी प्रतिक्रिया, कहा- मैं भी हो सकता था
 
विज्ञापन

पहलगाम हमले के बाद लगी फिल्म पर पाबंदी
आपको बता दें कि 'अबीर गुलाल' की रिलीज पर पाबंदी ऐसे वक्त लगाई गई है जब जम्मू-कश्मीर के पहलगाम इलाके में आतंकवादियों ने पर्यटकों पर हमला कर दिया। इस हमले में 26 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। 
देश के लोगों का पाकिस्तानियों के खिलाफ गुस्सा फूटा है। फिल्म में पाकिस्तानी एक्टर लीड रोल में हैं। 

पहलगाम हमले पर फवाद खान
पहलगाम हमले पर कई कलाकारों ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। इसी कड़ी में पाकिस्तानी अभिनेता फवाद खान ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है 'पहलगाम में हुए जघन्य हमले की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ। हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं इस भयावह घटना के पीड़ितों के साथ हैं और हम इस कठिन समय में उनके परिवारों के लिए दुआ करते हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed