‘बिग बॉस ओटीटी 3’ के फाइनल में अब कुछ ही दिन बचे हैं। शो जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है प्रतिभागियों में जीतने की होड़ मची है, जिसके चलते उनके आपसी रिश्तों में भी बदलाव देखने को मिल रहे हैं। शो के होस्ट अनिल कपूर भी कंटेस्टेंट्स की वाट लगाने से पीछे नहीं हट रहे हैं। अब हाल ही में, अनिल कपूर के निशाने पर सना मकबूल आई हैं। अभिनेता उन्हें समझाते हुए भी नजर आए।
2 of 5
रणवीर शौरी
- फोटो : सोशल मीडिया
'बिग बॉस ओटीटी 3' के लेटेस्ट एपिसोड शो में देखा गया कि अभी भी घर में नौ कंटेस्टेंट हैं। अनिल कपूर ने कंटेस्टेंट से पूछा कि शो के बाद वे क्या करेंगे। चाहे वे जीते या हारें। रणवीर शौरी ने मजाक में कहा कि उनमें से कुछ अपनी सामान्य जिंदगी में वापस चले जाएंगे लेकिन सना मकबूल उदास हो जाएंगी। शिवांगी बेहोश हो जाएंगी, जबकि अरमान ने मजाक में कहा कि वह कोमा में चले जाएंगे।
3 of 5
सना मकबूल खान
- फोटो : इंस्टाग्राम
पहले तो सभी हंस पड़े लेकिन फिर अनिल कपूर ने सना मकबूल से पूछा कि क्या रणवीर के दावे सच हैं। सना ने कहा, "हां सर, मैं ऐसी ही हूं जो उस दुख को अपने तक ही रखूंगी और मैं इसे आसानी से नहीं भूल पाऊंगी। मैं सालों पहले एक ब्यूटी कॉन्टेस्ट हार गई थी और मैं अभी भी इससे उबर नहीं पाई हूं, इसलिए हां, अगर मैं नहीं जीती तो यह मेरे साथ रहेगा।" फिर अनिल कपूर ने सना को समझाने की कोशिश की, "शो जीतने के लिए यह जुनून होना अच्छी बात है।"
4 of 5
सना मकबूल खान
- फोटो : इंस्टाग्राम
अनिल ने आगे कहा, "जीतने की भावना भी अच्छी है, लेकिन सना शो जीतने के लिए आपका यह व्यवहार अब जुनून की तरह दिखने लगा है और आप शो जीतने के लिए जुनूनी दिख रही हैं।" इस पर सना कहती हैं, "मैं समझती हूं लेकिन आप जानते हैं कि यह मेरी इच्छा है।" अनिल कपूर ने एक बार फिर उन्हें यह समझाने की कोशिश की कि वह क्या मिस कर रही हैं।
5 of 5
सना मकबूल
- फोटो : इंस्टाग्राम @divasana
अनिल कपूर फिर सना से 'बाहरवाला' मामले के बारे में बात करते हैं , वह बताते हैं कि फुटेज में साफ तौर पर दिखाया गया है कि उन्होंने खुशी-खुशी विशाल को इशारा किया था, जिससे पुष्टि हुई कि वह 'बहारवाला' हैं। हालांकि, सना और विशाल ने इसे स्वीकार करने से इनकार कर दिया और अनिल कपूर और घरवालों के लगातार यह कहने के बावजूद कि यह स्पष्ट था, वे बाद में खुद को सही ठहराने की कोशिश करते रहे।
Rekha Net Worth: 300 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति, रोल्स रॉयस समेत कई लग्जरी कार की मालिक हैं रेखा