राज और डीके की जोड़ी हमेशा कुछ अलग करने के लिए जानी जाती हैं। इस समय वह अपनी आगामी सीरीज 'रक्त ब्रह्मांड' को लेकर चर्चा में चल रहे हैं। सीरीज का नाम इतना अलग है कि दर्शक इसके बारे में जानने के लिए काफी उत्सुक हैं। इस सीरीज को बनाने के लिए कई दिग्गज साथ आ रहे हैं। पिछले दिनों अली फजल के इस प्रोजेक्ट से जुड़ने की खबर आई थी। वही, अब खबर है कि इस सीरीज को बनाने के लिए राज एंड डीके की जोड़ी ने नेटफ्लिक्स के साथ साझेदारी की है।
{"_id":"66a484f0a6a48086240550fe","slug":"raj-and-dk-reunite-with-netflix-to-create-its-first-action-fantasy-drama-rakt-bramhand-the-bloody-kingdom-2024-07-27","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Rakt Bramhand: राज और डीके की सीरीज को मिला इस ओटीटी प्लेटफॉर्म का साथ, गन्स एंड गुलाब्स के बाद हुई साझेदारी","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Rakt Bramhand: राज और डीके की सीरीज को मिला इस ओटीटी प्लेटफॉर्म का साथ, गन्स एंड गुलाब्स के बाद हुई साझेदारी
Sat, 27 Jul 2024 10:56 AM IST
दीक्षा पाठक
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Sat, 27 Jul 2024 10:56 AM IST
विज्ञापन
राज एंड डीके
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Trending Videos
राही अनिल बर्वे और सीता आर मेनन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
नेटफ्लिक्स से मिलाया हाथ
बता दें कि 'गन्स एंड गुलाब्स' के बाद इस जोड़ी ने एक बार फिर 'रक्त ब्रम्हांड - द ब्लडी' किंगडम के लिए नेटफ्लिक्स से हाथ मिलाया है। बता दें कि इस प्रोजेक्ट के लिए, राज एंड डीके ने अपनी प्रोडक्शन कंपनी,डी2आर फिल्म्स के तहत निर्देशक राही अनिल बर्वे और सीता आर मेनन के साथ साझेदारी की है।

अली फजल, सामंथा रुथ प्रभु
- फोटो : इंस्टाग्राम @alifazal9, @samantharuthprabhuoffl
अली और सामंथा साथ आएंगे नजर
सीरीज को लेकर आई खबर के मुताबिक, यह प्रोजेक्ट राज और डीके का बड़ प्रोजेक्ट होने वाला है। यह फैंटेसी ड्रामा की अपनी शैली को आगे बढ़ाएगी। खबर है कि अली फजल अगस्त के महीने से इस सीरीज की शूटिंग शुरू करेंगे। इसके अलावा वह अपने बाकी प्रोजेक्ट्स के बचे शेड्यूल की शूटिंग भी पूरी करेंगे। अली इस सीरीज में एक ऐसी भूमिका में नजर आएंगे, जिसे दर्शकों ने पहले कभी स्क्रीन पर नहीं देखा होगा। यही नहीं, सीरीज में वह साउथ हसीना सामंथा रुथ प्रभु के साथ स्क्रीन स्पेस साझा करते दिखाई देंगे।

मोनिका शेरगिल
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बचपन में सुनी गई कहानियों की याद दिलाएगी सीरीज
नेटफ्लिक्स के साथ अपनी साझेदारी पर राज एंड डीके ने कहा, “ इस सीरीज को लाकर हमारा लक्ष्य है कि लोगों को बचपन में सुनी गई कहानियों की याद दिलाए। हम इस प्रोजेक्ट को फ्लोर पर लाने के लिए राही और सीता के साथ काम कर उनके साथ काफी अच्छा समय भी गुजार रहे हैं। नेटफ्लिक्स के साथ काम करमा हमेशा से ही हमें उत्साहित करता है। रक्त ब्रम्हांड को अपना समर्थन देने के लिए हम उनके शुक्रगुजार हैं।"