फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Know about total Net Worth of veteran actress Rekha and her luxury cars collection house and films

Rekha Net Worth: 300 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति, रोल्स रॉयस समेत कई लग्जरी कार की मालिक हैं रेखा

Sat, 27 Jul 2024 10:58 AM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विशाल वर्मा Updated Sat, 27 Jul 2024 10:58 AM IST
सार

दिग्गज अभिनेत्री रेखा 332 करोड़ रुपये की संपत्ति की मालिक हैं। उनके पास 6.01 करोड़ रुपये की कीमत वाली रोल्स रॉयस घोस्ट समेत कई लग्जरी कार है।
 

विज्ञापन
Know about total Net Worth of veteran actress Rekha and her luxury cars collection house and films
रेखा - फोटो : इंस्टाग्राम @legendaryrekha

विस्तार

दिग्गज अभिनेत्री रेखा लंबे वक्त से फिल्मों से दूर हैं। साल 2015 में उन्हें आखिरी बार 'शमिताभ' फिल्म में अदाकारी करते हुए देखा गया था। इसमें अमिताभ बच्चन और धनुष ने भी काम किया था। साल 1969 में बतौर बाल कलाकार अपने अभिनय करियर की शुरुआत करने वाली रेखा ने कई हिट फिल्में दी हैं और अपनी अदाकारी से दर्शकों का दिल भी जीता है। रेखा की संपत्ति की बात करें तो वो भी कुछ कम नहीं हैं। 

विज्ञापन

Know about total Net Worth of veteran actress Rekha and her luxury cars collection house and films
रेखा - फोटो : इंस्टाग्राम @legendaryrekha

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रेखा 332 करोड़ रुपये की संपत्ति की मालिक हैं। मुंबई के बैंड स्टैंड में रहने वाली रेखा कई कार्यक्रमों में शिरकत करके भी रुपये कमाती हैं। उनके पास शानदार साड़ियों का एक कलेक्शन है। इसके अलावा उनके पास कई मंहगी कार भी है, जिनमें से एक है- रोल्स रॉयस घोस्ट, जिसकी कीमत 6.01 करोड़ रुपये है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Know about total Net Worth of veteran actress Rekha and her luxury cars collection house and films
रेखा - फोटो : इंस्टाग्राम @legendaryrekha

रिपोर्ट्स की मानें तो रेखा के पास 1.63 करोड़ रुपये की कीमत वाली एक ऑडी ए8 कार है। उनके पास एक बीएमडब्ल्यू आई7 इलेक्ट्रिक कार भी है, जिसकी कीमत 2.03 करोड़ रुपये है। रेखा 2.17 करोड़ रुपये की मोटी रकम वाली मर्सिडीज-बेंज एस-क्लास की भी मालिक हैं। इन सभी के अलावा उनके पास एक होंडा सिटी भी है।

Lucky Baskhar: 'लकी भास्कर' से साई कुमार का लुक जारी, निर्देशक वेंकी के साथ पहले भी कर चुके हैं काम

विज्ञापन

Know about total Net Worth of veteran actress Rekha and her luxury cars collection house and films
रेखा - फोटो : इंस्टाग्राम @legendaryrekha

रेखा की प्रमुख फिल्मों में उमराव जान, मिस्टर नटवरलाल, मुकद्दर का सिकंदर, खून भरी मांग, खूबसूरत, घर, इजाजत, नमक हराम, खिलाड़ियों का खिलाड़ी, जीवन धारा, बहूरानी, दो अनजाने, मुझे इंसाफ चाहिए, लज्जा, जुदाई, प्यार की जीत, बीवी हो तो ऐसी, सिलसिला, कोई मिल गया और कृष शामिल हैं। रेखा पिछली बार साल 2018 में यमला पगला दीवाना फिर से एक गाने में नजर आई थीं। 

Ryan Reynolds: 'डेडपूल' फुटेज लीक कराने में था रयान रेनॉल्ड्स का हाथ, लाई डिटेक्टर इंटरव्यू में सच किया कबूल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed