फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Animal in Bhojpuri : हिट होते ही 'एनिमल' की नकल में जुटे भोजपुरी निर्माता, फिल्म की शूटिंग को तैयार खेसारी लाल

Wed, 06 Dec 2023 12:33 PM IST
दीक्षा पाठक अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: दीक्षा पाठक Updated Wed, 06 Dec 2023 12:33 PM IST
विज्ञापन
Animal in Bhojpuri Khesari Lal Yadav is busy in preparing for the shooting of his upcoming Film Dans
खेसारी लाल यादव - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
भोजपुरी सिनेमा की विडंबना यह है कि उनके पास न तो भोजपुरी मिट्टी और वहां की संस्कृति से जुड़ी कहानियां है और ना फिल्मों के ऐसा शीर्षक  हैं कि उसे देखकर यह आभास हो कि भोजपुरी फिल्म है। हिंदी सिनेमा में जब भी कोई फिल्म हिट होती है, उसी फिल्म के तर्ज पर भोजपुरी सिनेमा के निर्माता निर्देशक फिल्में बनाने लगते हैं। अभिनेता रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' हिट क्या हुई। अब भोजपुरी निर्माता इस फिल्म की नकल करने में जुट गए। भोजपुरी अभिनेता और गायक खेसारी लाल यादव अब अपनी आगामी फिल्म की तैयारी  में जुट गए हैं।
Animal in Bhojpuri Khesari Lal Yadav is busy in preparing for the shooting of his upcoming Film Dans
खेसारी लाल यादव - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
भोजपुरी की मिट्टी से जुड़ी कहानियों की भरमार है। जिनपर पर अगर फिल्में बनाई जाए तो सदियां बीत जाएगी, लेकिन कहानियां खत्म नहीं होगी। महेंदर मिसिर, भिखारी ठाकुर, राहुल सांकृत्यायन जैसे भोजपुरी साहित्य से जुड़े लेखकों ने अपने कलम से समाज की दिशा और दशा बदल दी। भोजपुरी निर्माता निर्देशक इस दिशा में सोचने के बजाय हिट हिंदी फिल्मों की नकल करते जा रहे हैं और इतना बड़ा दर्शक वर्ग होने के बाद भी भोजपुरी  सिनेमा मुख्यधारा की सिनेमा से नहीं जुड़ पाई है।  

Arshad Warsi: अरशद वारसी ने एनिमल को बताया 'मास्टरपीस', रणबीर कपूर के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कही यह बात
 
Animal in Bhojpuri Khesari Lal Yadav is busy in preparing for the shooting of his upcoming Film Dans
खेसारी लाल यादव - फोटो : सोशल मीडिया

भोजपुरी सिनेमा के हिट मशीन कहे जाने वाले अभिनेता और गायक खेसारी लाल यादव की फिल्म 'डंस' फिल्म 'एनिमल' की नकल बताई जा रही है। मिली जानकारी के मुताबिक इस फिल्म की कहानी ना सिर्फ 'एनिमल' की नकल है, बल्कि इस फिल्म में जबरदस्त एक्शन सीन भी 'एनिमल' की ही तरह से होगे। इसके लिए फिल्म के निर्माता निर्देशक साउथ के बड़े एक्शन डायरेक्टर के संपर्क में हैं। बताया यह भी जा रहा है कि इस फिल्म में हिंदी और साउथ के कुछ बड़े एक्टर भी होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Animal in Bhojpuri Khesari Lal Yadav is busy in preparing for the shooting of his upcoming Film Dans
खेसारी लाल यादव - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अभिनेता गायक खेसारी लाल यादव की फिल्म 'डंस' की शूटिंग की तैयारी चल रही है। इस फिल्म की शूटिंग जनवरी से बनारस के आस पास शुरू होगी।  खेसारी लाल यादव की ही पहले की रिलीज भोजपुरी फिल्मों पर नजर डाले तो उनकी फिल्मों की कहानियां ना सिर्फ हिंदी फिल्मों में मिलती जुलती हैं, बल्कि भोजपुरी फिल्मों के शीर्षक भी हिंदी फिल्मों के नाम पर ही होते हैं। चाहे वह 'बोल राधा बोल' हो, 'फरिश्ता' या फिर 'संघर्ष'। हाल ही में खेसारी लाल यादव की फिल्म 'रंग दे बसंती' का भी ट्रेलर लांच हुआ। खेसारी लाल यादव पहले ही भोजपुरी फिल्मों के शीर्षक को लेकर बोल चुके हैं कि भोजपुरी, हिंदी के समकक्ष है। इसलिए अगर उनकी फिल्मों के शीर्षक हिंदी फिल्मों जैसे होते हैं, तो इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है क्योंकि मतलब हो वहीं होता है।  हिंदी की टूटी हुई भाषा भोजपुरी है।

Chennai Floods: बचाव कार्य के बीच पुलिस के इस रवैये से नाराज हुईं एक्ट्रेस अदिति, CM स्टालिन पर भी फूटा गुस्सा

विज्ञापन
Animal in Bhojpuri Khesari Lal Yadav is busy in preparing for the shooting of his upcoming Film Dans
खेसारी लाल यादव - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

भोजपुरी फिल्म 'डंस' का निर्देशन कर रहे धीरज ठाकुर कहते हैं, 'यह पूरी तरह से हार्डकोर एक्शन फिल्म होगी। 'डंस'  एक ऐसा शब्द है, जिसमें बहुत ही अधिक गहराई है।   डंस यदि सर्प का हो तो इंसान उससे बच भी सकता है लेकिन यही डंस जब किसी अपने के द्वारा मिली हो तो फिर उसका स्वरूप ही बदल जाता है। मेरी यह फिल्म किसी हिंदी फिल्म की नकल या किसी से प्रेरित नहीं है। इस फिल्म के फर्स्ट लुक के साथ फिल्म की कहानी पर विस्तार से चर्चा करेंगे। आजकल भोजपुरी फिल्मों का ट्रेंड काफी बदल चुका  है। उसी को ध्यान में रखकर इस फिल्म का निर्माण कर रहे हैं।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed