Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Chhath festival From Bhaiya The Vvaan Yeh Prem Mol Liya To Bitiya Chhathi Mai Ke Bollywood To Bhojpuri Films

छठ 2026: जब बॉलीवुड और भोजपुरी सिनेमा के पर्दे पर उतरी आस्था; 'भैया' से 'द वन' तक, इन फिल्मों में दिखा महापर्व

Fri, 13 Nov 2026 07:00 AM IST
राजश्री वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: राजश्री वर्मा Updated Fri, 13 Nov 2026 07:00 AM IST
सार

  • आज नहाय खाय के साथ इस चार दिवसीय महापर्व की शुरुआत हो गई है।
  • भोजपुरी के साथ-साथ बॉलीवुड की भी कई फिल्मों में छठ की झलक देखने को मिली।
  • बता दें कि सबसे पहले फिल्म 'भैया' में छठ को दिखाया गया था।

विज्ञापन
Chhath festival From Bhaiya The Vvaan Yeh Prem Mol Liya To Bitiya Chhathi Mai Ke Bollywood To Bhojpuri Films
छठ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बॉलीवुड में होली, दिवाली और करवाचौथ जैसे त्योहारों को बड़े पर्दे पर खूब जगह मिली है। लेकिन बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान से जुड़े छठ महापर्व को लंबे समय तक मुख्यधारा की हिंदी फिल्मों में वह जगह नहीं मिल पाई।
विज्ञापन


हालांकि, क्षेत्रीय सिनेमा ने छठ की परंपराओं को हमेशा अपने करीब रखा। 1961 की फिल्म 'भैया' से लेकर 'छठ के बरतिया' और 'छठ' जैसी भोजपुरी फिल्मों तक, सिनेमा में इस महापर्व की अलग-अलग झलक देखने को मिली है। वहीं 'द व्वान' और 'ये प्रेम मोल लिया' जैसी नई हिंदी फिल्मों ने भी छठ को चर्चा के केंद्र में ला दिया है। आइए जानते हैं किन फिल्मों में दिखा छठ का त्योहार दिखाया गया।
विज्ञापन
Trending Videos

Chhath festival From Bhaiya The Vvaan Yeh Prem Mol Liya To Bitiya Chhathi Mai Ke Bollywood To Bhojpuri Films
भैया - फोटो : सोशल मीडिया
1. भैया (1961)
छठ और भारतीय सिनेमा के रिश्ते की चर्चा हो तो 1961 की मगही फिल्म 'भैया' का जिक्र सबसे पहले आता है। फणी मजूमदार के निर्देशन में बनी इस फिल्म को छठ पूजा पर गीत और पूजा के दृश्य दिखाने वाली शुरुआती भारतीय फिल्मों में गिना जाता है।

फिल्म में ग्रामीण जीवन, पारिवारिक रिश्तों और त्याग की कहानी के बीच छठ की परंपरा को जगह दी गई थी। इसका छठ गीत 'सुपवे नरियरवे बजली मोरी मइया' विशेष रूप से चर्चित हुआ। ऊषा मंगेशकर की आवाज में सजे इस गीत में सूप और नारियल जैसे पारंपरिक प्रसाद के माध्यम से छठी मैया के प्रति श्रद्धा व्यक्त की गई।

इस फिल्म की खासियत यह थी कि छठ को महज पृष्ठभूमि में बजने वाले गीत तक सीमित नहीं रखा गया, बल्कि पूजा के दृश्य के जरिए बिहार की सांस्कृतिक पहचान को पर्दे पर उतारा गया। आज भी इस फिल्म का नाम छठ के सिनेमाई इतिहास में खास महत्व रखता है।
विज्ञापन

Chhath festival From Bhaiya The Vvaan Yeh Prem Mol Liya To Bitiya Chhathi Mai Ke Bollywood To Bhojpuri Films
बिटिया छठी माई के - फोटो : सोशल मीडिया
2. बिटिया छठी माई के (2019)
भोजपुरी फिल्म 'बिटिया छठी माई के' भी इस सूची में खास जगह रखती है। सुजीत वर्मा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में यश कुमार, श्यामली श्रीवास्तव, अंजना सिंह और बृजेश त्रिपाठी जैसे कलाकार नजर आए।

फिल्म की कहानी में एक पिता और उसकी बेटी के रिश्ते को केंद्र में रखा गया है। पारिवारिक मुश्किलों और बेटी की परवरिश के बीच छठी मैया की आस्था को भी कहानी से जोड़ा गया है।
विज्ञापन

Chhath festival From Bhaiya The Vvaan Yeh Prem Mol Liya To Bitiya Chhathi Mai Ke Bollywood To Bhojpuri Films
छठ के बरतिया - फोटो : सोशल मीडिया
3. छठ के बरतिया (2024)
भोजपुरी सिनेमा में छठ सिर्फ एक त्योहार नहीं, बल्कि कहानी का महत्वपूर्ण हिस्सा भी रहा है। इसका उदाहरण फिल्म 'छठ के बरतिया' है। कन्हैया एस. विश्वकर्मा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में स्मृति सिन्हा, अंशुमान मिश्रा और माही श्रीवास्तव जैसे कलाकार नजर आए।

फिल्म की कहानी में पारिवारिक रिश्तों और सामाजिक परिस्थितियों के साथ छठ की परंपरा को जोड़ा गया है। इसके गानों में भी छठ का माहौल देखने को मिलता है। फिल्म के आधिकारिक वीडियो में 'चला छठ गीत गावळ जाए' और 'छठी माई हो' जैसे गीत शामिल हैं।

Chhath festival From Bhaiya The Vvaan Yeh Prem Mol Liya To Bitiya Chhathi Mai Ke Bollywood To Bhojpuri Films
छठ - फोटो : सोशल मीडिया
4. छठ (2025)
साल 2025 में आई भोजपुरी फिल्म 'छठ' इस विषय पर बनी उल्लेखनीय फिल्मों में शामिल है। नितिन नीरा चंद्रा के निर्देशन में बनी और नीतू चंद्रा श्रीवास्तव द्वारा निर्मित इस फिल्म की कहानी छठ महापर्व के इर्द-गिर्द घूमती है।

फिल्म में एक पारंपरिक परिवार के छठ मनाने के दौरान सामने आने वाली परिस्थितियों, गलतफहमियों और रिश्तों की कहानी दिखाई गई है। शशि वर्मा, दीपक सिंह और मेघना पांचाल जैसे कलाकार इसमें अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म को 2025 में वेव्स ओटीटी पर रिलीज किया गया था और भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के इंडियन पैनोरमा में भी इसका चयन हुआ था।

Chhath festival From Bhaiya The Vvaan Yeh Prem Mol Liya To Bitiya Chhathi Mai Ke Bollywood To Bhojpuri Films
द वन टीजर - फोटो : Youtube @balajimotionpictures
5. द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट (2026)
अब बात करते हैं उस फिल्म की, जिसने छठ को मुख्यधारा की हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में एक बार फिर चर्चा का विषय बना दिया। सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की फिल्म 'द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट' में छठ पूजा को विशेष जगह दी गई है।

फिल्म के 'छठी मैया' गाने में तमन्ना भाटिया लाल साड़ी पहने महिलाओं के साथ नदी के घाट पर छठ की पूजा करती दिखाई देती हैं। दृश्य में महिलाएं सूर्य देव को अर्घ्य देती नजर आती हैं। इसी दौरान कहानी में एक घटना घटती है, जिसमें तमन्ना का किरदार पानी में गिर जाता है और सिद्धार्थ का किरदार उसे बचाने के लिए पानी में कूदता है।

Chhath festival From Bhaiya The Vvaan Yeh Prem Mol Liya To Bitiya Chhathi Mai Ke Bollywood To Bhojpuri Films
'ये प्रेम मोल लिया' गाना - फोटो : वीडियो ग्रैब
6. ये प्रेम मोल लिया (2026)
आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ स्टारर फिल्म 'ये प्रेम मोल लिया' भी छठ को लेकर चर्चा में है। सूरज आर. बड़जात्या के निर्देशन में बन रही इस फिल्म के टाइटल ट्रैक में शादी-ब्याह, पारिवारिक समारोहों और उत्सवों के साथ छठ की झलक भी दिखाई गई है।

फिल्म के टाइटल ट्रैक में आयुष्मान और शरवरी के किरदारों के इर्द-गिर्द परिवार, रिश्तों और भारतीय परंपराओं का रंग देखने को मिलता है। इसी उत्सवी माहौल में छठ के दृश्य भी शामिल किए गए हैं।

इसके अलावा फिल्म में 'बुलाए छठी मां' नाम का एक गाना भी रखा गया है, जो कल गुरुवार को रिलीज हुआ था। इस गाने को श्रेया घोषाल और केशव आनंद ने गाया है, जबकि इसके बोल मनोज मुंतशिर ने लिखे हैं। फिल्म 27 नवंबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed