फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Chennai Floods Aditi Balan Slams CM Stalin As Cops Ask Her To Make Way For His Convoy While Rescuing Families

Chennai Floods: बचाव कार्य के बीच पुलिस के इस रवैये से नाराज हुईं एक्ट्रेस अदिति, CM स्टालिन पर भी फूटा गुस्सा

Wed, 06 Dec 2023 12:06 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Wed, 06 Dec 2023 12:06 PM IST
सार

पिछले कुछ दिन चेन्नई के लिए काफी भारी रहा है। चक्रवाती तूफान मिचौंग ने चेन्नई और उसके पड़ोसी जिलों में बिना रुके तबाही मचा दी है। अब फिल्म अरुवी से प्रसिद्धि पाने वाली तमिल अभिनेत्री अदिति बालन ने सोशल मीडिया पर तमिलनाडु सरकार की जमकर आलोचना की है। जानते हैं कि पूरा मामला क्या है।

विज्ञापन
Chennai Floods Aditi Balan Slams CM Stalin As Cops Ask Her To Make Way For His Convoy While Rescuing Families
अदिति बालन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पिछले कुछ दिन चेन्नई के लिए काफी भारी रहा है। चक्रवाती तूफान मिचौंग ने चेन्नई और उसके पड़ोसी जिलों में बिना रुके तबाही मचा दी है। रविवार सुबह से 400 से 500 मिमी बारिश हुई, घरों में पानी भर गया और तटीय महानगर में कारें और बाइक नष्ट हो गईं। अब फिल्म अरुवी से प्रसिद्धि पाने वाली तमिल अभिनेत्री अदिति बालन ने सोशल मीडिया पर तमिलनाडु सरकार की जमकर आलोचना की है। जानते हैं कि पूरा मामला क्या है।
विज्ञापन


बाढ़ में परिवार को बचाने निकली थीं अदिति बालन
अभिनेत्री अदिति बालन ने सोशल मीडिया पर तमिलनाडु सरकार पर सवाल उठाते हुए दावा किया कि बाढ़ में फंसे परिवारों को बचाने के दौरान उन्हें मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के काफिले के लिए रास्ता बनाने के लिए अपनी कार हटाने के लिए कहा गया था। इतने कठिन समय में भी सीएम की गाड़ी गुजरने का उन्हें इंतजार किया गया है। अभिनेत्री ने सीएम के साथ-साथ प्रशासन पर भी सवाल उठाया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


 सीएम के काफिले की वजह से उठानी पड़ी परेशान
अदिति ने एक्स, पूर्व ट्विटर पर एक वीडियो साझा किया और लिखा, "सरकार, आप कहां हैं? मैं अभी राधाकृष्णन नगर, तिरुवा मियुर गई थी। आसपास के इलाकों का पानी इस क्षेत्र में डाला गया है। वहां मरे हुए जानवर तैर रहे थे।" अभिनेत्री ने आगे लिखा, हमें 2 बच्चों और उनकी दादी को बचाने के लिए पूरे ठहराव से होकर गुजरना पड़ा। इस बीच एक  महिला को लेने के लिए 6 पुलिसकर्मियों के साथ एक नाव कोट्टूरपुरम में रिवर व्यू रोड पर पहुंची थी।


The Archies: मामा अभिषेक बच्चन ने बढ़ाया भांजे अगस्त्य का हौसला, 'द आर्चीज' की रिलीज से पहले दी ये सीख


ट्विटर पर पोस्ट साझा कर जताई नाराजगी
अभिनेत्री ने सरकार की आलोचना करते हुए लिखा,  "इसके अलावा, जब सीएम का काफिला आ रहा था तो रुके हुए पानी से गुजर रहे परिवार को लेने के इंतजार के दौरान मुझसे अपनी कार हटाने के लिए कहा गया। मुझे यह जानना है कि सीएम का काफिला ज्यादा महत्वपूर्ण था या फिर लोगों की जान को बचाना।"
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed