Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   chhath puja 2026: Akshara singh kajal raghwani Bhojpuri actress preparing traditional Chhath prasad Thekua

छठ पूजा: भक्ति के रंग में रंगे भोजपुरी सितारे, अक्षरा ने अपने हाथों से बनाया प्रसाद, काजल भी ठेकुआ बनाती दिखीं

Sun, 15 Nov 2026 01:00 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sun, 15 Nov 2026 01:00 PM IST
सार

Chhath Puja 2026: लोक-आस्था का चार दिवसीय महापर्व छठ मनाया जा रहा है।
इस पर्व पर प्रसाद के रूप में ठेकुआ बनाया जाता है। काजल राघवानी पारंपरिक तरीके से अपने हाथों से प्रसाद तैयार करती नजर आईं।
अक्षरा सिंह ने भी छठ पर्व के सेलिब्रेशन की झलकियां सोशल मीडिया पर साझा की हैं।

विज्ञापन
chhath puja 2026: Akshara singh kajal raghwani Bhojpuri actress preparing traditional Chhath prasad Thekua
अक्षरा सिंह-काजल राघवानी - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

इन दिनों छठ पूजा का उल्लास देखा जा रहा है। यह चार दिवसीय पर्व मूल रूप से बिहार, झारखंड और पूर्वांचल में मनाया जाता है। 13 नवंबर को नहाय-खाय के साथ इसकी शुरुआत हुई। आज तीसरा दिन है और अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। इस मौके पर भोजपुरी सितारे भी इस त्योहार के रंग में रंगे हैं। अक्षरा सिंह और काजल राघवानी ने अपने हाथों से प्रसाद तैयार किया है।

विज्ञापन
Trending Videos

chhath puja 2026: Akshara singh kajal raghwani Bhojpuri actress preparing traditional Chhath prasad Thekua
काजल राघवानी - फोटो : इंस्टाग्राम

मिट्टी के चूल्हे पर काजल ने बनाया प्रसाद
काजल राघवानी ने आज रविवार को इंस्टाग्राम अकाउंट से कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इनमें वे मिट्टी के चूल्हे पर प्रसाद तैयार करती नजर आ रही हैं। हरे रंग की साड़ी पहनकर और सिर पर पल्लू रखकर काजल ठेकुआ प्रसाद पारंपरिक तरीके से बना रही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

chhath puja 2026: Akshara singh kajal raghwani Bhojpuri actress preparing traditional Chhath prasad Thekua
अक्षरा सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम

अक्षरा सिंह ने खुद तैयार किया खरना का प्रसाद
भोजपुरी इंडस्ट्री की क्वील अक्षरा सिंह छठ पर्व मनाती हैं और वे व्रत रखती हैं। इस बार भी उन्होंने व्रत किया है। इस मौके पर अक्षरा ने बीते दिन खरना का प्रसाद खुद अपने हाथों से तैयार किया।

विज्ञापन

chhath puja 2026: Akshara singh kajal raghwani Bhojpuri actress preparing traditional Chhath prasad Thekua
अक्षरा सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम

अक्षरा बोलीं- प्रसाद बनाने का सुख शब्दों में नहीं बताया जा सकता
अक्षरा सिंह ने सोशल मीडिया पर प्रसाद बनाते हुए कुछ झलकियां शेयर की हैं। इसके साथ लिखा है, 'चूल्हे की आंच, गुड़ की मिठास और मन में छठी मइया का नाम..., खरना का प्रसाद अपने हाथों से बनाने का सुख शब्दों में नहीं बताया जा सकता। जय छठी मइया'।

chhath puja 2026: Akshara singh kajal raghwani Bhojpuri actress preparing traditional Chhath prasad Thekua
खेसारी लाल यादव - फोटो : इंस्टाग्राम

खेसारी छठी मैया की भक्ति में डूबे
भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव भी अपने परिवार के साथ छठ पर्व मना रहे हैं। तस्वीरों में उन्हें अपनी पत्नी चंदा यादव, बेटे और मां के साथ देखा जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed