{"_id":"5d0727248ebc3e15b03ed3de","slug":"yamuna-expressway-accident-both-of-sisters-died-together-after-marriage-in-road-accident","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यमुना एक्सप्रेसवे हादसा: शादी के बाद दोनों बहनों की मौत भी हुई एक साथ, परिजनों को नहीं हुआ यकीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुना एक्सप्रेसवे हादसा: शादी के बाद दोनों बहनों की मौत भी हुई एक साथ, परिजनों को नहीं हुआ यकीन
Mon, 17 Jun 2019 11:27 AM IST
शाहरुख खान
मनोज कुमार शर्मा, अमर उजाला, जेवर
मनोज कुमार शर्मा, अमर उजाला, जेवर
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 17 Jun 2019 11:27 AM IST
विज्ञापन
accident on yamuna expressway
- फोटो : अमर उजाला
-
- 1
-
Link Copied
मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसे की सूचना जैसे ही जेवर स्थित घर पर परिजनों को मिली तो उनको यकीन नहीं हुआ। परिजनों ने बताया कि रात को ही सभी लोगों ने ताजमहल देखने की योजना बनाई थी और रविवार सुबह सभी आगरा के लिए रवाना हो गए। हादसे में पहले 8 लोगों की मौत की सूचना से परिवार में कोहराम मच गया था। लेकिन बाद में छह की मौत और दो के गंभीर घायल होने की सूचना परिजनों को मिली।
Trending Videos
यमुना एक्सप्रेस वे हादसे का शिकार हुई कार
- फोटो : अमर उजाला
जेवर के श्यामनगर निवासी कुवंरपाल शर्मा के बेटे प्रेमचंद्र शर्मा बच्चों के साथ बुलंदशहर के गांव बनैल में अपनी बहन के यहां रहकर परचून की दुकान चलाते हैं। वहीं, नोएडा भंगेल निवासी शिवकुमार दूध डेयरी का काम करते हैं। शनिवार को शिवकुमार की पत्नी अनीता ने अपनी छोटी बहन नीरज से बात की। उसके बाद दोनों अचानक बच्चों और पति के साथ अपने मायके मथुरा के अहमदपुर पहुंच गईं। अनीता ने अपनी मौसी के लड़के विष्णु निवासी भेड खेरली पलवल हरियाणा को बुलाया था।
पोस्टमार्टम हाउस पहुंचा परिवार
- फोटो : अमर उजाला
इस पर विष्णु अपने दोस्त गब्बर के साथ उसकी वैगनआर कार लेकर पहुंच गया। शनिवार रात सभी ने ताजमहल देखने की योजना बनाई। इसके चलते रविवार को पूरा परिवार मथुरा के अहमदपुर से आगरा घूमने चल दिया, लेकिन यमुना एक्सप्रेसवे पर उनकी कार हादसे का शिकार हो गई। दो घंटे बाद जेवर स्थित मृतकों के घर पर हादसे की सूचना पहुंची। बताया गया कि 8 लोगों की मौत हो गई है। सूचना पाकर परिजनों को कुछ देर तक यकीन नहीं हुआ। इसके बाद जेवर के श्यामनगर से लोग मथुरा और आगरा के लिए निकल पड़े। वहीं, घर पर आने जाने वाला का तांता लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
शोकाकुल परिजन और ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला
शादी के बाद मौत भी हुई एक साथ
अनीता पत्नी शिवकुमार और नीरज पत्नी प्रेमचंद्र सगी बहनें थीं। दोनों की शादी भी एक साथ हुई थी। वहीं, हादसे में नीरज व अनीता की एक साथ मौत भी हो गई। इनके अलावा अनीता की 13 साल की बेटी अंजली की भी मौत हुई है। वहीं, अनीता के मौसी के लड़के विष्णु व उसके दोस्त की भी हादसे में मौत हो गई है।

घूमने आए थे काफी लोग
नीरज की ससुराल जेवर के श्यामनगर में है, लेकिन वह पति प्रेमचंद्र के साथ पहासु के बनैल में रहती थी। उसके साथ पड़ोस में रहने वाली शालू भी आई थी। वहीं, करुणा निवासी छपरावत गुलावठी और नीरज के मामा भीमसेन निवासी सुरीर की बेटी संतोषी भी घूमने आई थी। हादसे में नीरज, शालू, करुणा व संतोषी की भी मौत हो गई।