फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विश्व फोटोग्राफी दिवसः कैमरे की नजर से देखें कैसा बीता पिछला सप्ताह, 10 तस्वीरों में पूरा हाल

Sun, 19 Aug 2018 03:52 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 19 Aug 2018 03:52 PM IST
विज्ञापन
world photography day: see last week all important incidents in pictures
asian games - फोटो : pti
19 अगस्त को पूरी दुनिया में वर्ल्ड फोटोग्राफी डे मनाया जाता है। ये दिन उन फोटोग्राफरों को समर्पित होता है जिन्होंने अनमोल पलों को तस्वीरों में कैद कर उन्हें यादगार बना दिया। इस दिन अनेकों फोटोग्राफर अपने काम पर गर्व महसूस करते हैं। इस दिवस को मनाने के पीछे की कहनी भी आज की नहीं है बल्कि बरसों पुरानी है। आज से 179 साल पहले घटी एक घटना के बाद से ही ये दिन मनाया जाता है। इस घटना की शुरुआत फ्रांस में साल 1839, 9 जनवरी से शुरू हुई थी। उस वक्त डॉगोरोटाइप प्रक्रिया की घोषणा की गई थी। इस फोटोग्राफी प्रक्रिया का आविष्कार जोसेफ नाइसफोर और लुइस डॉगेर ने किया था। यह दुनिया की पहली फोटोग्राफी प्रक्रिया थी। इसके कुछ महीनों बाद ही 19 अगस्त 1839 को फ्रांस की सरकार ने इस आविष्कार की  घोषणा की। यह दुनिया की पहली फोटोग्राफी प्रक्रिया थी। इसी दिन की याद में वर्ल्ड फोटोग्राफी डे मनाया जाता है। (यह तस्वीर 18वें एशियन गेम्स की है, जहां एक परफॉर्मर प्रस्तुति देते हुए दिख रही है। इस तस्वीर की खूबसूरती देखकर कोई भी यह नहीं कह सकता कि चांद जमीं पर नहीं आया)
world photography day: see last week all important incidents in pictures
atal bihari vajpayee - फोटो : कुमार संजय
यह हफ्ता जहां स्वतंत्रता दिवस और हरियाली तीज जैसी अच्छी खबर लेकर आया वहीं ये हफ्ता देश के पूर्व प्रधानमंत्री कवि कालजयी अटलजी के निधन के लिए भी याद रखा जाएगा। अटलजी ने 16 अगस्त को 5 बजकर 5 मिनट पर दिल्ली स्थित एम्स में अंतिम सांसें लीं। यह तस्वीर उनके सरकारी आवास 6 कृष्ण मेनन मार्ग की है जहां अंतिम दर्शनों के लिए उनका पार्थिव शरीर रखा गया था।
world photography day: see last week all important incidents in pictures
atal bihari vajpayee - फोटो : कुमार संजय
अटल जी की अंत्येष्टि में सभी क्रियाएं उनकी दत्तक पुत्री नमिता ने की। उन्हें मुखाग्नि भी नमिता ने ही दी। अटल जी का अंतिम संस्कार स्मृति स्थल पर किया गया। यहीं नेहरू जी और लाल बहादुर शास्त्री की समाधियों के बीच में उनकी समाधि बनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
world photography day: see last week all important incidents in pictures
atal bihari vajpayee - फोटो : अमर उजाला
अटल जी की अंतिम यात्रा भाजपा मुख्यालय से राजघाट तक निकाली गई। इस यात्रा में प्रधानमंत्री मोदी संग पार्टी के तमाम नेता और पूरे देश से पहुंचे लोग शामिल हुए। इस यात्रा में प्रोटोकॉल तोड़ते हुए पीएम मोदी 5 किलोमीटर तक पैदल ही चले।
विज्ञापन
world photography day: see last week all important incidents in pictures
kerala flood - फोटो : pti
देश के लिए ये हफ्ता कुछ ज्यादा अच्छा नहीं रहा। जहां एक ओर वाजपेयी के जाने से पूरा देश स्तब्ध था तो वहीं केरल में आई बाढ़ ने लाखों लोगों को प्रभावित कर दिया। इस त्रासदी में एक दिन में 106 लोगों की मौत हो गई। अब तक 200 से ज्यादा लोग इस त्रासदी में जान गंवा चुके हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed