फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सिर्फ 100 रुपए की घड़ी के लिए दोस्त के गले में डाला बहन का दुपट्टा, फंदा लगाकर फर्श पर घुमाया

Sat, 18 Aug 2018 06:10 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 18 Aug 2018 06:10 PM IST
विज्ञापन
teenager killed  his 12 year old friend mercilessly only for 100 rupees digital watch, horrific tale
murder in khoda - फोटो : अमर उजाला

खोड़ा पुलिस ने 12 अगस्त को हुई किशोर की हत्या का खुलासा कर दिया है। शुक्रवार को पुलिस ने नामजद आरोपियों में से एक आरोपी दोस्त को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने बताया कि उसने 100 रुपये कीमत की डिजिटल वॉच के लिए 14 वर्षीय किशोर की दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या की थी।

teenager killed  his 12 year old friend mercilessly only for 100 rupees digital watch, horrific tale
विलाप करते हुए परिजन - फोटो : अमर उजाला

पकड़ा गया आरोपी अरबाज (20) निवासी आजाद विहार खोड़ा कालोनी है। एसएसपी वैभव कृष्ण ने बताया कि पुलिस ने हिंडन नहर किनारे से उसे गिरफ्तार किया। 12 अगस्त को अरबाज, सनी पुत्र राजू और तीन-चार बच्चे साथ खेल रहे थे। सनी ने हाथ में एक डिजिटल वॉच बांधी हुई थी, जिसे अरबाज ने छीन लिया था।

teenager killed  his 12 year old friend mercilessly only for 100 rupees digital watch, horrific tale
पुलिस के सामने विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला

इसके बाद वह भाग गया था। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि वह सनी की घड़ी देने के लिए वापस उसके घर गया था। जहां उसकी घर में लड़ाई हो गई। उसने गुस्से में सनी की बहन के दुपट्टे से ही गले में फंदा लगाकर फर्श पर घुमा दिया था। दम घुटने से उसकी मौत हो गई थी। इसके बाद उसने शव को कमरे की चौखट पर दुपट्टे के साथ ही लटका दिया था, ताकि लोगों को लगे कि सनी ने आत्महत्या की है। एसएसपी का कहना है कि  बाकी दो नामजद आरोपियों के खिलाफ जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
teenager killed  his 12 year old friend mercilessly only for 100 rupees digital watch, horrific tale
murder - फोटो : अमर उजाला

‘घड़ी की लगा दूंगी झड़ी, मुझे मेरा लाल वापस लादो’: खोड़ा की आजाद विहार कॉलोनी में हुई सातवीं कक्षा के छात्र सनी की मौत के बाद मां का रो-रोकर हाल बेहाल था। घड़ी के विवाद को लेकर रोते हुए सनी की मां बोलती रही, घड़ी की झड़ी लगा दूंगी, मुझे मेरा लाल वापस ला दो। सनी के भाई ने बताया कि दो दिन पहले ही सनी ने कालोनी की ही एक दुकान से सौ रुपये में घड़ी खरीदी थी। इससे वह बहुत खुश था। उसी घड़ी को लेकर रविवार को विवाद हुआ।

विज्ञापन
teenager killed  his 12 year old friend mercilessly only for 100 rupees digital watch, horrific tale
घटना स्थल पर जमा भीड़ और पुलिस - फोटो : अमर उजाला

मृतक बच्चे के पिता राजू ने रोते हुए बताया कि उनका बेटा सनी गांव में अपनी दादी के पास ही रहता था। करीब 15 दिन पहले ही गांव से खोड़ा आया था। दो दिन पहले ही कालोनी के राहुल पब्लिक स्कूल में सातवीं कक्षा में उसका एडमिशन कराया था। कक्षा के टॉप-10 छात्रों में वह शामिल था। उसकी पढ़ाई की लगन को देखते हुए उसे यहां लेकर आए, लेकिन उन्हें यह नहीं पता था कि यहां आकर उनके कलेजे का टुकड़ा हमेशा के लिए दूर चला जाएगा। वरना वह उसे गांव में ही रहने देते। मां सीमा और बहन लक्ष्मी भी रो-रोकर बेहोश हो रही थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed