फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

श्री श्री के कार्यक्रम में एक साथ दिखे दुनिया के कई रंग, आप भी देखें

Sun, 13 Mar 2016 01:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 13 Mar 2016 01:59 PM IST
विज्ञापन
world cultural fest second day
विश्व संस्कृति महोत्सव, दिल्ली - फोटो : अमर उजाला

यमुना किनारे आयोजित विश्व सांस्कृतिक महोत्सव के दूसरे दिन धर्म और कला का संगम हुआ। एक मंच पर जहां दुनिया भर से विभिन्न धर्मों के गुरु मौजूद रहे, वहीं देश और दुनिया के कोने-कोने से आए कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति से लोगों का दिल जीत लिया।

दुनिया में शांति को मानवीयता को ऊपर रखा जाए

world cultural fest second day
विश्व सांस्कृतिक महोत्सव - फोटो : अमर उजाला

एक मंच से कला और धर्म के गुरुओं ने सिर्फ एक ही संदेश दिया कि दुनिया में शांति को मानवीयता को ऊपर रखा जाए। सभी धर्म इसी के पक्षधर है। इस मौके पर गृहमंत्री राजनाथ सिंह, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज, दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया सहित अन्य देशों के कई नेता भी मौजूद रहे।

वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुई शुरुआत

world cultural fest second day
विश्व सांस्कृतिक महोत्सव - फोटो : अमर उजाला

दूसरे दिन की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुई, जिसे 1050 वेद पंडितों के मुख से एक साथ निकला। इसके बाद 8500 कलाकारों ने 15 संगीत के यंत्रों से ग्रांड आर्केस्ट्रा की प्रस्तुति दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
world cultural fest second day
विश्व सांस्कृतिक महोत्सव - फोटो : अमर उजाला

उसके बाद मध्य प्रदेश से आए 250 कालाकरों ने लोक नृत्य गुडुम बाजा बजाकर नृत्य किया। सिक्किम से आए 350 कलाकारों ने वहां के मारूनी डांस की प्रस्तुति दी तो पूरे महोत्सव में मौजूद लोग झूम उठे।

विज्ञापन

मिडिल ईस्ट से आए 150 कलाकारों ने यूनिटी का संदेश देने वाला गीत गाया

world cultural fest second day
‌विश्व संस्कृति महोत्सव, दिल्ली - फोटो : अमर उजाला

इसके बाद मिडिल ईस्ट से आए 150 कलाकारों ने यूनिटी का संदेश देने वाला गीत गाया। इस दौरान 1150 कलाकरों ने पंजाबी भांगड़ा, ओडिसी नृत्य और 1000 आर्ट ऑफ लिविंग के वालंटियर्स ने चाइनीज सांग गाया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed