एनसीआर समेत उत्तर पश्चिम भारत में शुक्रवार से पश्चिम विक्षोभ के चलते मौसम बिगड़ा हुआ है। शुक्रवार को दोपहर बाद हुई बारिश रात में भी जारी रही। ये सिलसिला शनिवार को भी चला। शनिवार सुबह नोएडा और आस-पास में तेज बारिश के साथ जमकर ओले भी पड़े। मौसम वैज्ञानिकों ने एनसीआर समेत पूरे उत्तर पश्चिम भारत में 14 मार्च तक रुक-रुककर बारिश तो 13 मार्च तक कई जगह तेज हवा और ओले की भविष्यवाणी की है। इससे अगले तीन दिन के दौरान अधिकतम तापमान 3-4 डिग्री तक गिरेगा।
एनसीआर में जमकर बारिश और ओले, अचानक गिरा तापमान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, दो दिन मौसम सुधरने के बाद फिर 16 मार्च की शाम को पश्चिमी विक्षोभ का असर पहाड़ों पर शुरू होगा। 17 मार्च को मैदानी इलाकों के मौसम पर इसका प्रभाव पड़ेगा। हालांकि इसका असर उत्तर पश्चिम भारत के मौसम पर कम पड़ेगा। मौसम विभाग के विशेष बुलेटिन के अनुसार, सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और 11 मार्च को मध्य पाकिस्तान के आसपास हवा के चक्रवाती सिस्टम के संयुक्त प्रभाव से पूरे पश्चिमी हिमाचल क्षेत्र में 14 मार्च तक बारिश-बर्फ गिरने की संभावना है।
इस सिस्टम के कारण जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश में 11-13 मार्च, उत्तराखंड में 12-13 मार्च, पंजाब-हरियाणा में 12 मार्च को कुछ जगह भारी बारिश होगी। इसके साथ ही जम्मू-कश्मीर व हिमाचल प्रदेश में 11-12 मार्च व उत्तराखंड में 12-13 मार्च को कुछ जगह ओले भी गिरेंगे।
मौसम विभाग के अनुसार पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पश्चिम यूपी में 11-13 मार्च के बीच गरज-तेज हवा और बारिश के साथ कुछ जगह ओले भी गिरेंगे। वहीं पूर्वी यूपी में 12-13 मार्च को बारिश के साथ ओले पड़ने की भविष्यवाणी की गई है। एनसीआर में 11 मार्च की रात से 13 मार्च की रात तक बारिश की संभावना अधिक है।
शुक्रवार को बारिश और कुछ जगह ओले गिरने के बाद एनसीआर में शाम के तापमान में अचानक 8-10 डिग्री तक गिरावट देखने को मिली। जहांगीरपुरी, नई दिल्ली में भी ओले गिरे।