फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बाबा आशु के खिलाफ 2012 में महिला ने लिखाई थी रिपोर्ट, इस वजह से नहीं हुई थी गिरफ्तारी

Sat, 15 Sep 2018 05:21 AM IST
पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 15 Sep 2018 05:21 AM IST
विज्ञापन
woman report against Baba Ashu in 2012
ashu bhai guruji

बाबा आशु गुरुदेव उर्फ आसिफ खान के खिलाफ पहले भी एक महिला ने जहर देने का मामला दर्ज कराया था। बड़े पुलिस अधिकारियों से सांठगाठ के चलते आशु की गिरफ्तारी नहीं हुई थी। हालांकि बताया जा रहा है कि एफएसएल रिपोर्ट से आरोप की पुष्टि नहीं हुई थी।

woman report against Baba Ashu in 2012
ashu bhai guruji

अतिरिक्त पुलिस आयुक्त राजीव रंजन ने बताया कि एक महिला ने बाबा आशु के खिलाफ वर्ष 2012 में मुखर्जी नगर थाने में मामला दर्ज कराया था। यह महिला भी बाबा के आश्रम में इलाज कराने जाती थी। महिला ने शिकायत में कहा था कि बाबा ने उसे जहर दिया है।

woman report against Baba Ashu in 2012
ashu bhai guruji

जहर आश्रम में खिलाया गया और घर जाकर महिला की तबीयत खराब हो गई थी। महिला ने मुखर्जी नगर थाने में आशु के खिलाफ आईपीसी की धारा 328 (जहरीली चीज खिलाने) की रिपोर्ट लिखाई थी। इस मामले में बाबा की गिरफ्तारी नहीं हुई थी। बताया जा रहा है कि अब रिटायर हो चुके और उस समय बड़े पदों पर आसीन रहे कुछ लोगों के चलते बाबा गिरफ्तारी से बच गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
woman report against Baba Ashu in 2012
ashu bhai guruji

अतिरिक्त पुलिस आयुक्त ने बताया कि बाद में जो सीएफएसएल रिपोर्ट आई, वह महिला के आरोप की पुष्टि नहीं करती थी। रिपोर्ट में कहा गया था कि जो चीज बाबा ने खिलाई थी, वह जहर या जहर जैसी नहीं थी। बाद में यह महिला बीमार रहने लग गई थी। दूसरी तरफ, बाबा आशु के बेटे समर और उसके दोस्त की जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी। समर से बृहस्पतिवार सुबह से ही पूछताछ चल रही है। बेटे के दोस्त को भी जल्द ही पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा।

विज्ञापन
woman report against Baba Ashu in 2012
ashu bhai guruji

पुलिस को बाबा आशु और उसके बेटे के खिलाफ काफी सबूत मिले हैं। ये सबूत हौजखास व रोहिणी में स्थित आश्रमों में दबिश देकर जुटाए गए हैं। गाजियाबाद की महिला ने बाबा आशु उर्फ आसिफ खान के खिलाफ दुष्कर्म, छेड़छाड़, जान से मारने की धमकी देने व पोक्सो का मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने पूछताछ के बाद बृहस्पतिवार को बाबा आशु को गिरफ्तार कर लिया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed