फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi: Bunty Ghariyal murdered in Kalkaji.

दिल्ली: कालकाजी में बंटी घड़ियाल की हत्या, लोगों से हुई थी हाथापाई, मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी

Sun, 20 Sep 2026 06:25 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 20 Sep 2026 06:25 AM IST
सार

उसकी बिल्डिंग में रहने वाले लोगों से हाथापाई हुई और वह नीचे गिर गया। उसकी मौके पर मौत हो गई। 

विज्ञापन
Delhi: Bunty Ghariyal murdered in Kalkaji.
यहीं रहता था बंटी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दक्षिण पूर्व जिले के कालकाजी थाना इलाके में एल- 8 में बंटी घड़ियाल नामक युवक की रात को हत्या कर दी गई। युवक प्रॉपर्टी डीलर का काम करता था और सीआर पार्क से निगम पार्षद आशु ठाकुर वाली बिल्डिंग में ऊपरी मंजिल पर रहता था। पीड़ित ने एल -8 में अपना ऑफिस बनाया हुआ था। यहां उसकी बिल्डिंग में रहने वाले लोगों से हाथापाई हुई और वह नीचे गिर गया। उसकी मौके पर मौत हो गई। दिल्ली पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच चुके हैं।

विज्ञापन


पुलिस को शुरुआती जांच में जानकारी मिली है कि जिस बिल्डिंग में मृतक का ऑफिस था उस बिल्डिंग में अतिक्रमण को लेकर उसे नोटिस आया था। यहां रहने वाले लोगों को संदेह था कि मृतक ने दिल्ली नगर निगम में शिकायत की है। इस बात को लेकर मृतक औऱ रहने वाले लोगों के बीच रात को हाथापाई हुई थी, चोट लगी और वह नीचे गिर गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed