फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Bunty Ghariyal murdered in Kalkaji

दिल्ली के कालकाजी में खूनी संघर्ष: आपसी विवाद के दौरान मारपीट में मंजीत सिंह की मौत, भाई गंभीर रूप से घायल

Sun, 20 Sep 2026 06:25 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 20 Sep 2026 06:25 AM IST
सार

उसकी बिल्डिंग में रहने वाले लोगों से हाथापाई हुई और वह नीचे गिर गया। उसकी मौके पर मौत हो गई। 

विज्ञापन
Delhi Bunty Ghariyal murdered in Kalkaji
मारपीट में मंजीत सिंह की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के दक्षिण पूर्व जिले तहत कालकाजी थाना क्षेत्र में बीती रात आपसी विवाद ने खूनी रूप ले लिया। एल-आठ ब्लॉक में ग्राउंड फ्लोर और तीसरी मंजिल पर रहने वाले दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर हुई कहा-सुनी इतनी बढ़ गई कि दोनों पक्षों में हाथापाई और मारपीट शुरू हो गई। इस हिंसक झड़प में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया है।

विज्ञापन



रात करीब 12 बजे मिली सूचना
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 19 और 20 सितंबर 2026 की दरमियानी रात लगभग 12:03 बजे कालकाजी थाने को एल-आठ ग्राउंड फ्लोर स्थित एक इमारत में झगड़े की पीसीआर कॉल मिली थी। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुँची और स्थिति का जायजा लिया। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि विवाद इमारत के बाहर शुरू हुआ था, जो धीरे-धीरे बढ़ गया और मारपीट में बदल गया। 
विज्ञापन


इस झड़प में मंजीत सिंह उर्फ बंटी और उनके भाई दिलबाग सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पुलिस ने तुरंत दोनों घायलों को इलाज के लिए एम्स ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने मंजीत सिंह उर्फ बंटी को मृत घोषित कर दिया, जबकि उनके भाई दिलबाग सिंह का इलाज फिलहाल अस्पताल में जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, आरोपियों की तलाश जारी
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी है। आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़ने और घटना के सटीक कारणों का पता लगाने के लिए कई पुलिस टीमों का गठन किया गया है। पुलिस मौके के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि झगड़े में शामिल अन्य लोगों की पहचान की जा सके। पुलिस ने इस संबंध में कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

 



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed