फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

300 से अधिक झुग्गियों पर चला बुलडोजर: मद्रासी कैंप में क्यों चलाया गया पीला पंजा, मानसून में होती थी दिक्कत

Sun, 01 Jun 2025 10:43 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Sun, 01 Jun 2025 10:43 PM IST
सार

बारापूला से अतिक्रमण हटने के बाद नई दिल्ली व दक्षिण दिल्ली को जलभराव से निजात मिल सकेगी। 

विज्ञापन
Why bulldozer used in Madrasi camp there was problem during monsoon
मद्रासी कैंप में अतिक्रमण हटाया गया - फोटो : अमर उजाला

जंगपुरा स्थित मद्रासी कैंप में रविवार को भी अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई जारी रही। यह अभियान बारापुला नाले के आसपास के क्षेत्र से अतिक्रमण हटाने के लिए अदालत के आदेशों के तहत चलाया जा रहा है। यह कार्रवाई भारी बारिश के दौरान जल निकासी में बाधा और जलभराव की समस्या को दूर करने के उद्देश्य से की जा रही है, क्योंकि नाला संकुचित होकर पानी के बहाव को रोक रहा था। 

Why bulldozer used in Madrasi camp there was problem during monsoon
मद्रासी कैंप में अतिक्रमण हटाया गया - फोटो : अमर उजाला

अब तक कुल 370 अतिक्रमण हटाए जा चुके हैं। इनमें से 189 निवासियों को पात्र मानते हुए नरेला में फ्लैट आवंटित किए गए हैं, जबकि 181 लोग पुनर्वास के लिए अयोग्य पाए गए हैं। बारापुला नाला काफी संकरा हो गया था, जिससे उसकी सफाई संभव नहीं हो रही थी और भारी बारिश के दौरान जलभराव होता था।

Why bulldozer used in Madrasi camp there was problem during monsoon
मद्रासी कैंप में अतिक्रमण हटाया गया - फोटो : अमर उजाला

अतिक्रमण हटने पर नई दिल्ली व दक्षिण दिल्ली को मिलेगी जलभराव से निजात
बारापूला से अतिक्रमण हटने के बाद नई दिल्ली व दक्षिण दिल्ली को जलभराव से निजात मिल सकेगी। यहां झुग्गी बसी होने के कारण नाले की सफाई नहीं हो रही थी और नई दिल्ली व दक्षिण दिल्ली के कई इलाकों में हर मानसून में भारी जलभराव की समस्या उत्पन्न होती थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Why bulldozer used in Madrasi camp there was problem during monsoon
मद्रासी कैंप में अतिक्रमण हटाया गया - फोटो : अमर उजाला

यहां तक कि पिछले वर्षों में खान मार्केट, लोधी रोड और आसपास के सांसदों के आवासों तक में पानी भर गया था, जिससे उनका घरेलू सामान तक खराब हो गए था। यहां से अतिक्रमण हटने पर नाले की सफाई करने में दिक्कत नहीं होगी। यहां से अतिक्रमण हटने पर नाले की सफाई करने में दिक्कत नहीं होगी। 

विज्ञापन
Why bulldozer used in Madrasi camp there was problem during monsoon
मद्रासी कैंप में अतिक्रमण हटाया गया - फोटो : अमर उजाला

नाले की सफाई को लेकर इस वर्ष की शुरुआत में राजधानी में सत्ता परिवर्तन होने के बाद उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, संबंधित मंत्रियों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ दो बार इलाके का निरीक्षण किया। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि मानसून से पहले हर हाल में इस नाले की सफाई पूरी की जाए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed