फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिल्ली में दो दिन का यलो अलर्ट: जून की शुरुआत आंधी और बारिश के साथ, यातायात ठप; रेंगते दिखे वाहन, तस्वीरें

Sun, 01 Jun 2025 10:06 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Sun, 01 Jun 2025 10:06 PM IST
सार

रविवार को हुई बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया। भारी बारिश के कारण कई इलाकों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई जिससे यातायात व्यवस्था चरमरा गई। प्रमुख सड़कों और अंडरपास में पानी भरने से वाहन रेंगते हुए नजर आए।

विज्ञापन
Yellow alert for two days of rain in Delhi June started with thunderstorm and rain
दिल्ली में जून की शुरुआत आंधी और बारिश के साथ हुई - फोटो : अमर उजाला

राजधानी में जून की शुरुआत आंधी और बारिश के साथ हुई। इससे मौसम सुहावना हो गया है। रविवार को दिन भर गर्मी रहने के बाद दोपहर को काले बादल छाने के साथ तेज धूल भरी आंधी आई। इससे कुछ इलाकों में बिजली गुल हो गई। धूल भरी आंधी के कारण दृश्यता कम हो गई। हालांकि, बाद में तेज बारिश शुरू हो गई।

Yellow alert for two days of rain in Delhi June started with thunderstorm and rain
दिल्ली में जून की शुरुआत आंधी और बारिश के साथ हुई - फोटो : अमर उजाला

मौसम विभाग के अनुसार रविवार शाम सबसे तेज हवा शाम 4:30 बजे पालम में चली। इस दौरान हवा की गति 96 किलोमीटर प्रति घंटा रिकॉर्ड की गई। इसके अलावा, शाम 5:05 बजे सफदरजंग में 80, प्रगति मैदान में शाम 5:15 बजे 81 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से हवा दर्ज हुई। सुबह 8:30 से शाम 5:30 बजे तक कुल 15.8 मिमी बारिश दर्ज की गई। 

Yellow alert for two days of rain in Delhi June started with thunderstorm and rain
दिल्ली में जून की शुरुआत आंधी और बारिश के साथ हुई - फोटो : अमर उजाला

मौसम विभाग के मुताबिक, मध्य क्षोभमंडलीय स्तरों पर उत्तरी पाकिस्तान पर चक्रवाती परिसंचरण के रूप में एक पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है। निचले क्षोभमंडलीय स्तरों पर हरियाणा पर एक चक्रवाती परिसंचरण है। अरब सागर से आई नमी के कारण बारिश हुई है। इस दौरान अधिकतम तापमान सामान्य से 2.1 डिग्री सेल्सियस कम के साथ 37.9 डिग्री दर्ज किया गया। कुछ इलाकों में तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। बीते 24 घंटे में हवा में नमी का न्यूनतम स्तर 45 फीसदी रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Yellow alert for two days of rain in Delhi June started with thunderstorm and rain
बारिश से यातायात ठप, सड़कों पर रेंगते दिखे वाहन - फोटो : ANI

बारिश से यातायात ठप, सड़कों पर रेंगते दिखे वाहन
रविवार को हुई बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया। भारी बारिश के कारण कई इलाकों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई जिससे यातायात व्यवस्था चरमरा गई। प्रमुख सड़कों और अंडरपास में पानी भरने से वाहन रेंगते हुए नजर आए। कई जगहों पर घंटों जाम की स्थिति बनी रही। धौला कुआं, मिंटो रोड, लाजपत नगर, पश्चिम विहार और सराय काले खां जैसे क्षेत्रों में सड़कों पर पानी भर गया, जिससे यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ। दिल्ली-कैंट अंडरपास में पानी भरने से कई वाहन फंस गए जिस कारण प्रशासन को बचाव कार्य शुरू करना पड़ा। महरौली में एक पेड़ गिरने से यातायात कुछ समय के लिए बाधित रहा। हालांकि, रविवार होने के कारण ट्रैफिक का दबाव अपेक्षाकृत कम था। यातायात पुलिस ने ट्वीट कर लोगों को प्रभावित मार्गों से बचने की सलाह दी। पुलिस के अनुसार, मिंटो ब्रिज और अरबिंदो मार्ग पर जलभराव के कारण यातायात प्रभावित रहा। ऐसे में उन्होंने वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की सलाह दी। बारिश के चलते दिल्ली हवाई अड्डे पर उड़ानें भी प्रभावित हुईं।

विज्ञापन
Yellow alert for two days of rain in Delhi June started with thunderstorm and rain
दिल्ली में दो दिन का बारिश का अलर्ट - फोटो : ANI

दो दिन के लिए बारिश का यलो अलर्ट जारी
सोमवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। इस दौरान गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। तेज हवाएं 40-50 किमी प्रति घंटा की गति के साथ अस्थायी रूप से 60 किमी प्रति घंटा तक पहुंच जाएंगी। ऐसे में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 37 और 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। मौसम विभाग ने 2-3 जून के लिए बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने शाम 7:30 बजे तक दिल्ली-एनसीआर के अधिकांश हिस्सों में 50 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तेज हवाएं चलने के साथ बारिश की चेतावनी जारी की। कई इलाकों में बारिश का यलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed