फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कौन है लेडी डॉन अन्नू धनखड़?: बर्गर किंग मर्डर केस में मुख्य किरदार, यूएस जाने की थी तैयारी; बस... हुई एक चूक

Sat, 26 Oct 2024 09:34 AM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 26 Oct 2024 09:34 AM IST
सार

Lady Don Anu Dhankar: पुर्तगाल में बैठा गैंगस्टर हिमांशु भाऊ की गर्लफ्रेंड और लेडी डॉन के नाम से मशहूर 19 साल की आरोपी अन्नू धनखड़ नेपाल बोर्डर से गिरफ्तार हो गई। बर्गर किंग हत्याकांड मामले में वह मुख्य आरोपी मानी जा रही है। जो अमेरिका जाने की तैयारी में थी। 

विज्ञापन
Who is Lady Don Anu Dhankar prime accused in Burger King murder case Rajouri Garden
आरोपी अन्नू धनखड़ - फोटो : अमर उजाला

Delhi Burger King Murder Case: दिल्ली में राजौरी गार्डन के बर्गर किंग रेस्तरां में सनसनीखेज हत्या के मामले में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को एक बड़ी कामयाबी मिली है। बीते दिन हरियाणा के रोहतक की रहने वाली हत्या की वारदात की आरोपी अन्नू धनखड़ (19) को गिरफ्तार किया है। जो पुर्तगाल में बैठा गैंगस्टर हिमांशु भाऊ की गर्लफ्रेंड बताई जा रही है। अपना वर्चस्व कायम करने के लिए हत्या की वारदात को अंजाम दिया था। अन्नू धनखड़ को आज कोर्ट में पेश किया गया।



Who is Lady Don Anu Dhankar prime accused in Burger King murder case Rajouri Garden
लेडी डॉन अन्नू धनखड़ - फोटो : सोशल मीडिया

बर्गर किंग में चलाईं थी 20-25 राउंड गोलियां
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने अन्नू धनखड़ को भारत-नेपाल बॉर्डर पर स्थित लखीमपुरी, यूपी से पकड़ा गया है। वह हत्या के बाद से ही फरार थी। उसे 23 सितंबर को भगोड़ा अपराधी घोषित किया गया। उसे आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए दिल्ली लाया जा रहा है। स्पेशल सेल के पुलिस उपायुक्त अमित कौशिक के अनुसार, नजफगढ़ रोड, राजौरी गार्डन, दिल्ली स्थित बर्गर किंग में 18 जून, 24 को तीन युवक बाइक पर सवार होकर आए थे। एक आरोपी बाइक पर बाहर खड़ा रहा और दो बर्गर किंग के अंदर गए। करीब से लगभग 20-25 राउंड गोलियां चलाईं। अमन की मौके पर ही मौत हो गई। बाद में, हिमांशु भाऊ गैंग ने इस वारदात की जिम्मेदारी ली थी। 

Who is Lady Don Anu Dhankar prime accused in Burger King murder case Rajouri Garden
लेडी डॉन अन्नू धनखड़ - फोटो : सोशल मीडिया

इन पुलिस अधिकारियों को दी गई जिम्मेदारी
दिल्ली पुलिस की कई टीमों के साथ-साथ एसीपी, स्पेशल सेल/एनआर राहुल कुमार सिंह की देखरेख में इंस्पेक्टर पूरन पंत, इंस्पेक्टर रवि तुशीर, इंस्पेक्टर कुलवीर व विक्रम की टीम भी जांच कर रही थी। टीम ने इस मामले में पहले रिटोली, रोहतक, हरियाणा निवासी बिजेंद्र उर्फ गोलू को 27 जून को गिरफ्तार कर लिया था। बिजेंद्र उर्फ गोलू ने आरोपियों की पहचान गांव- खारिया, जिला हिसार, हरियाणा निवासी आशीष उर्फ लालू, गाँव- रिधाना, जिला झज्जर, हरियाणा निवासी विकास उर्फ विक्की और रोहतक, हरियाणा निवासी अन्नू धनखड़ के रूप में की।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Who is Lady Don Anu Dhankar prime accused in Burger King murder case Rajouri Garden
Burger King Firing CCTV - फोटो : वीडियो ग्रैब

अनु की भूमिका मुख्य आरोपी के रूप में सामने आई
जांच के दौरान अनु धनखड़ की भूमिका एक मुख्य आरोपी के रूप में सामने आई थी। उसने पीडि़त अमन को दोस्ती करने के लिए बहाने बर्गर किंग रेस्तरां, राजौरी गार्डन, दिल्ली बुलाया था। यह जानकारी हिमांशु उर्फ भाऊ और साहिल रिटोलिया को दी। इसके बाद आशीष उर्फ लालू, विकास उर्फ विक्की और बिजेंद्र उर्फ गोलू को हिमांशु उर्फ भाऊ और साहिल रिटोलिया ने बर्गर किंग रेस्तरां भेजा। अनु धनखड़ को आखिरी बार 19 जून, 24 को कटरा रेलवे स्टेशन पर देखा गया था और तब से उसकी गतिविधियों का पता नहीं चल पाया था। अन्य दो आरोपी आशीष उर्फ लालू और विकास उर्फ विक्की की 12 जुलाई को सोनीपत क्षेत्र में पुलिस मुठभेड़ में मौत हो गई थी।

विज्ञापन
Who is Lady Don Anu Dhankar prime accused in Burger King murder case Rajouri Garden
Murder in Burger King delhi - फोटो : अमर उजाला

अमेरिका में बेहतर जिंदगी का झांसा दिया था
आरोपी अनु ने बताया कि उसकी हिमांशु उर्फ भाऊ और साहिल रिटोलिया से दोस्ती है। उन्होंने उसे अपने खर्च पर यूएसए में इमिग्रेशन के लिए वीजा और अन्य दस्तावेजों की व्यवस्था करने का वादा किया था। कहा था कि वह यूएसए में एक शानदार जीवन व्यतीत करेगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed