Delhi-NCR AQI Today: सांसों को थोड़ी राहत... आज एक्यूआई 283, अगले दो दिन दिल्ली में दमघोंटू रहेगी हवा
Delhi AQI Today: दिल्ली में हवा की दिशा बदलने से वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) में थोड़ी कमी आई है। शुक्रवार सुबह एक्यूआई 283 दर्ज हुआ। जो बीते गुरुवार को 306 दर्ज हुआ था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में अगले दो दिन का अलर्ट
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) का पूर्वानुमान है कि शुक्रवार को एक्यूआई खराब श्रेणी में रह सकता है। शनिवार और रविवार को फिर से हवा बेहद खराब होने की आशंका है। इधर, रोहिणी, द्वारका, मुंडका और बवाना में एक्यूआई 400 के पार रहा जो गंभीर श्रेणी है, जबकि आनंद विहार, वजीरपुर, जहांगीरपुरी, विवेक विहार सहित 25 इलाकों में हवा बेहद खराब व डीटीयू, नरेला में हवा खराब श्रेणी में दर्ज की गई।
इतना रहा अधिकतम- न्यूनतम तापमान
अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 34 व न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 20.7 डिग्री सेल्सियस रहा। रिज में सबसे कम न्यूनतम तापमान 16.6 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग का अनुमान है कि शुक्रवार को अधिकतम तापमान 33 व न्यूनतम तापमान 20.7 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
सीजेआई के बयान पर भाजपा ने दिल्ली सरकार को घेरा
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि खबरें आई हैं कि वायु प्रदूषण बढ़ने के कारण सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ ने अपनी सुबह की सैर रोक दी है। दिल्ली गैस चैंबर बन गई है। हर जगह जहरीली हवा है। आप बिना मास्क के घूम भी नहीं सकते।
आगे कहा कि बाहर जाकर खुली हवा में व्यायाम करना हानिकारक हो सकता है। इस पर कार्रवाई करने के बजाय आम आदमी पार्टी अभी भी दोषारोपण के खेल में व्यस्त है। पहले वे पंजाब को दोष देते थे। अब वे पटाखों और यूपी और हरियाणा जैसे राज्यों को दोष देते हैं। संभवत वे इस सब के लिए इस्राइल और लेबनान को भी दोषी ठहरा सकते हैं। वे कभी भी जिम्मेदारी नहीं लेते हैं और इस बारे में बात नहीं करते हैं कि दिल्ली में प्रदूषण के आंतरिक कारणों के लिए उन्होंने क्या किया है।
सांस संबंधी बीमारियों से बचने के लिए घर में ही रहने की सलाह
सुप्रीम कोर्ट में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ ने कहा, वायु प्रदूषण गंभीर समस्या है। मेरे डॉक्टर ने मुझे सुबह सैर पर निकलने से बचने की सलाह दी है, क्योंकि सांस संबंधी बीमारियों से बचने के लिए घर के अंदर रहना ही बेहतर है। उन्होंने कहा, बृहस्पतिवार से मैंने सुबह की सैर पर जाना बंद कर दिया है।