फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   family of Arpit who lost his life in Satya Niketan accident has donated his eyes

दिल्ली में सत्य निकेतन हादसा: अर्पित चला गया, लेकिन उसकी आंखें रहेंगी; पिता ने बेटे का कॉर्निया किया दान

Mon, 07 Sep 2026 10:41 PM IST
Rahul Kumar Tiwari अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Rahul Kumar Tiwari Updated Mon, 07 Sep 2026 10:41 PM IST
सार

सत्य निकेतन हादसे में जान गंवाने वाले बीकॉम छात्र अर्पित की आंखें अब किसी की जिंदगी रोशन करेंगी। परिजनों ने उसका कॉर्निया दान किया है। अर्पित सीए की तैयारी भी कर रहा था। हादसे में जान गंवाने वाले सभी सात लोगों का एम्स में पोस्टमार्टम हुआ।

विज्ञापन
family of Arpit who lost his life in Satya Niketan accident has donated his eyes
सत्य निकेतन हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सत्य निकेतन हादसे में जान गंवाने वाले आत्मा राम सनातन धर्म कॉलेज के बीकॉम सेकेंड ईयर का छात्र अर्पित भले इस दुनिया में नहीं है। लेकिन उसकी आंखें जरूर किसी को नई दुनिया दिखाएंगी। अर्पित के परिजनों ने कॉर्निया दान कर दिया है।
विज्ञापन


अर्पित के पिता और पेशे से कैब चालक भूपेंद्र ने बताया कि परिवार ने कॉर्निया दान किया है। बेटा रक्षाबंधन के बाद रविवार को दिल्ली लौटा था। लेकिन अब उसका शव देखना पड़ा है। घटना स्थल पर हर कोई बता रहा था कि पीजी की हालत बहुत ज्यादा खराब थी। काश बेटे ने पहले बताया होता तो उसे कभी वहां ठहरने नहीं देता।
विज्ञापन

सीए की तैयारी भी कर रहा था अर्पित
अर्पित के चेहरे पर चोट अधिक होने की वजह से उसकी पहचान में भी मुश्किल हुई थी। शरीर पर जन्म के समय के निशान से उसकी पहचान की जा सकी। अर्पित बड़े शहर में पढ़ाई करना चाहता था। वह बेहद आज्ञाकारी बेटा था और अच्छा कर रहा था। बेटे पर गर्व था। वह अपनी मां का बेहद प्रिय था। अभी भी विश्वास नहीं हो रहा है कि वह अब इस दुनिया में नहीं रहा। बीकॉम के साथ वह सीए की तैयारी भी कर रहा था।

एम्स में सभी सात का हुआ पोस्टमार्टम
वहीं हादसे में जान गंवाने वाले सभी सात का सोमवार को एम्स ट्रॉमा सेंटर में पोस्टमार्टम पूरा कर लिया गया। एम्स में घटना स्थल से 12 लोग लाए गए थे। जिसमें छह मृत शामिल थे। जबकि एक की मौत अस्पताल में हुई। सोमवार को भी घटना स्थल से दो मृत लोगों को लाया गया था। पोस्टमार्टम के लिए मृत लोगों की पहचान किसी की पत्नी, भाई, बहन, मां और पिता ने की।
विज्ञापन

घायलों में एक की हालत गंभीर
एम्स द्वारा जानकारी के अनुसार अभी अस्पताल में चार मरीज भर्ती है। जिसमें तीन की हालत स्थिर और एक की हालत गंभीर बनी हुई है। जबकि एक मरीज को रविवार को डिस्चार्ज कर दिया गया था। अस्पताल में आने वालों में आठ छात्र और तीन मजदूर थे। जबकि एक के पेशे को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई। बता दें मृतकों में 19 वर्षीय अभिषेक कुमार, अक्षत सिंह, अर्पित, 20 वर्षीय युवराज सोनी, 17 वर्षीय पवन, 30 वर्षीय परम लाल, और 56 वर्षीय सुरेंद्र सिंह शामिल है। इसके अलावा हादसे के तीन घायलों का सफदरजंग अस्पताल में उपचार जारी है। सभी की हालत स्थिर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed