फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पढ़ें कौन हैं जस्टिस एके सीकरी, जिनके एक वोट ने कर दिया CBI के पूर्व चीफ आलोक को हटाने का फैसला

Mon, 14 Jan 2019 05:50 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 14 Jan 2019 05:50 PM IST
विज्ञापन
who is justice ak sikri judge who withdraws consent to govt offer to nominate him to csat
justice ak sikri - फोटो : social media

सीबीआई के तत्कालीन निदेशक आलोक वर्मा को हटाने वाली तीन सदस्यीय चयन समिति में मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई के प्रतिनिधि के रूप में शामिल जस्टिस एके सीकरी इन दिनों सुर्खियों में छाए हुए हैं। हाल ही में उन्होंने सीसैट में नामांकन के लिए केंद्र सरकार को दी अपनी सहमति वापस ले ली है। भारत के चीफ जस्टिस रंजन गोगोई के बाद वरिष्ठता क्रम में दूसरे नंबर पर आने वाले जस्टिस एके सीकरी का पूरा करियर काफी दिलचस्प है। वह कई बड़े फैसले देने वाले जज रहे हैं। जानिए एक वकील से सुप्रीम कोर्ट के दूसरे प्रमुख जज बनने की उनकी पूरी कहानी...

who is justice ak sikri judge who withdraws consent to govt offer to nominate him to csat
justice ak sikri - फोटो : social media

जस्टिस अर्जन कुमार सीकरी यानी एके सीकरी का जन्म 7 मार्च 1954 को हुआ था। जस्टिस सीकरी का जीवन दिल्ली में बीता है। वह पढ़ाई में बेहद कुशल थे और उनकी गिनती मेधावी छात्रों में होती थी। उनका एकेडमिक रिकॉर्ड उम्दा रहा है।

who is justice ak sikri judge who withdraws consent to govt offer to nominate him to csat
justice ak sikri - फोटो : social media

उन्होंने 12वीं तक सीबीएसई बोर्ड से पढ़ाई की और 12वीं में उन्होंने मेरिट लिस्ट में तीसरा स्थान पाया। इसके बाद उन्होंने बीए (ऑनर्स) की डिग्री 1974 में श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स से ली। उन्होंने अपनी एलएलबी की पढ़ाई 1977 में दिल्ली विश्वविद्यालय के फैकल्टी ऑफ लॉ से की। यहां उन्होंने एलएलबी में गोल्ड मेडल भी प्राप्त किया। यही नहीं उन्होंने एलएलएम भी डीयू से ही किया और तीन साल के कोर्स में हर साल प्रथम स्थान प्राप्त किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
who is justice ak sikri judge who withdraws consent to govt offer to nominate him to csat
justice ak sikri - फोटो : social media

जस्टिस एके सीकरी का करियर एक वकील के तौर पर
जस्टिस सीकरी 1977 में वकील के तौर नामांकित हुए थे और दिल्ली से ही उन्होंने अपनी प्रैक्टिस शुरू की थी। उन्होंने संवैधानिक केस, श्रमिक सेवा के मामलों में महारत हासिल कर ली थी। उन्होंने कई सरकारी संस्थाओं, बैंकिंग और वित्तीय संस्थाओं और कई प्राइवेट संस्थाओं के सलाहकार के रूप में भी काम किया।जस्टिस सीकरी ने 1984-89 के दौरान दिल्ली यूनिवर्सिटी के कैंपस लॉ सेंटर में पार्ट टाइम लेक्चरर के तौर पर भी अपनी सेवाएं दीं। 1994-95 में वह दिल्ली हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के वाइस प्रेसिडेंट भी रहे। उन्हें 1997 में दिल्ली हाईकोर्ट के वरिष्ठ वकील के पद पर नियुक्त किया गया।

विज्ञापन
who is justice ak sikri judge who withdraws consent to govt offer to nominate him to csat
justice ak sikri

जज के तौर पर
जस्टिस एके सीकरी जुलाई 1999 में पहली बार जज बने। उन्हें उस वक्त दिल्ली हाईकोर्ट के जज के रूप में नियुक्त किया गया। सितंबर 2012 में उन्हे पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट का चीफ जस्टिस बनाया गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed