फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Maximum temperature rose by five degrees Celsius due to sunshine

कल का मौसम: खिली धूप से अधिकतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस चढ़ा, बढ़ी उमस, जानें अब कब होगी बारिश

Tue, 08 Sep 2026 10:07 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Akash Dubey Updated Tue, 08 Sep 2026 10:07 PM IST
सार

मंगलवार को पांच डिग्री सेल्सियस तापमान बढ़ने से उमस बढ़ी। मौसम विभाग ने 11 और 12 सितंबर को सक्रिय मानसून प्रणाली से बारिश की संभावना जताई है।

विज्ञापन
Maximum temperature rose by five degrees Celsius due to sunshine
उमस ने लोगों को किया परेशान - फोटो : पीटीआई

विस्तार

राजधानी में खिली धूप ने मंगलवार को अधिकतम तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस की वृद्धि कर दी। मौसम में मौजूद नमी और धूप के चलते बढ़ी उमस ने लोगों को परेशान किया। आज भी मौसम ऐसे ही रहने का अनुमान है। मानसून का एक सिस्टम सक्रिय है। ऐसे में 11 और 12 सितंबर को बारिश से मौसम बदलने की संभावना जताई गई है।

विज्ञापन

सुबह से धूप खिली रही और अधिकतम तापमान 34.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में 5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है। न्यूनतम तापमान 24.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 24 घंटे में एक डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार, आसपास के क्षेत्रों में कम दबाव का क्षेत्र कमजोर पड़ा है। हालांकि, दक्षिण गुजरात से पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्यप्रदेश में एक मानसून का सिस्टम सक्रिय है। इसके चलते 11 सितंबर को बादल छाए रहेंगे और कहीं-कहीं हल्की बारिश होने का अनुमान है। वहीं, 12 सितंबर को मानसून का सिस्टम सक्रिय होगा और अधिकतर स्थानों पर तेज बारिश का अनुमान है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed