फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

5 साल बाद कैसी है निर्भया के नाबालिग दोषी की जिंदगी, आज तक किसी ने नहीं देखा उसका चेहरा

Tue, 19 Dec 2017 04:03 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 19 Dec 2017 04:03 PM IST
विज्ञापन
what nirbhaya's juvenile accused is doing after releasing from juvenile home know everything here
nirbhaya

देश को दहला देने वाले निर्भया गैंगरेप को आज 5 साल हो गए हैं। पांच साल पहले ज‌िस मनहूस रात में यह गैंगरेप हुआ था उस समय छह आरोपियों में से एक नाबालिग था। हालांकि वह कुछ ही महीनों बाद 18 साल का होने वाला था लेकिन कोर्ट ने मौजूदा कानून के आधार पर उसे नाबालिग मानते हुए सजा देने की बजाए सुधार गृह में भेजने का फैसला सुनाया।

what nirbhaya's juvenile accused is doing after releasing from juvenile home know everything here
निर्भया कांड का दोषी

निर्भया के दोषियों में से यही एक चेहरा है जिसे आज तक देश ने नहीं देखा है। चौंका देने वाली बात ये है कि निर्भया के छह दोषियों में से इसे छोड़ कर सभी को हाईकोर्ट ने फांसी की सजा सुनाई है जिसके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में डाली गई याचिका पर फैसला आ चुका है ज‌िसमें चारों की फांसी की सजा को बरकरार रखा गया है।

what nirbhaya's juvenile accused is doing after releasing from juvenile home know everything here
निर्भया कांड का दोषी

इस मामले में दोषी नाबालिग आरोपी अब 22 साल का हो गया है और आजाद है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि वो आज क्या है और कहां है। कुछ दिन सुधार गृह में रहने के बाद दिसंबर 2016 में उसे मुक्त कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
what nirbhaya's juvenile accused is doing after releasing from juvenile home know everything here
nirbhaya

निर्भया मामले में दोषी नाबालिग दक्षिण भारत में कही कुक का काम कर रहा है। एक एनजीओ के अधिकारी ने बताया कि वह एक नए रूप में आ चुका है और यहां तक की उसने एक नया नाम भी रख लिया है। उसने दिल्ली में प्रेक्षणगृह में खाना पकाने का काम सीखा था।

विज्ञापन
what nirbhaya's juvenile accused is doing after releasing from juvenile home know everything here
nirbhaya

अधिकारी ने कहा कि हमने उसे राष्ट्रीय राजधानी से बहुत दूर भेज दिया जिससे कि लोग उसका पता न लगा सकें और वह एक नई जिंदगी शुरू कर सके। नाम जाहिर न करने की शर्त पर अधिकारी ने बताया कि वह दक्षिण भारत में कही कुक का काम कर रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed