फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सप्ताह के अंत में बदलेगा दिल्ली-एनसीआर का मौसम, वोटिंग वाले दिन चल सकती है आंधी-बारिश

Wed, 08 May 2019 09:56 AM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 08 May 2019 09:56 AM IST
विज्ञापन
weather update rain likely to happen in delhi ncr on 12 13 may lok sabha elections 2019 will be easy

दिल्ली-एनसीआर में इन दिनों तेज गर्मी लोगों को परेशान किए हुए है। तेज गर्म हवाएं लोगों को झुलसा रही हैं। हालांकि इस सप्ताह के अंत तक झुलसा देने वाली गर्मी से राहत मिल सकती है। मौसम विभाग ने 12 व 13 मई को हल्की बारिश व धूल भरी हवाएं चलने का अनुमान जताया है। इस कारण से तापमान में गिरावट होगी और लोग सुहावने मौसम में वोटिंग कर सकेंगे।

weather update rain likely to happen in delhi ncr on 12 13 may lok sabha elections 2019 will be easy

दिल्ली में लगातार तेज गर्मी पड़ रही है। बीते दो तीन पहले तक तो मौसम थोड़ा सुहावना था, लेकिन उसके बाद से लगातार तापमान बढ़ रहा है। राहत की बात यह है कि रात के तापमान में ज्यादा बढ़ोतरी नहीं हुई है। मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 41.3 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 21.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह मई का सबसे कम न्यूनतम तापमान रहा।

weather update rain likely to happen in delhi ncr on 12 13 may lok sabha elections 2019 will be easy
दिल्ली का मौसम - फोटो : अमर उजाला

दिनभर चली तेज गर्म व धूल भरी हवाओं ने लू की स्थिति बनाए रखी। पालम केंद्र पर अधिकतम तापमान 43 डिग्री, स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में 43.1 डिग्री और आया नगर में अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो से तीन दिनों में गर्मी बढ़ेगी। तापमान फिर से 42 डिग्री के पार पहुंच जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
weather update rain likely to happen in delhi ncr on 12 13 may lok sabha elections 2019 will be easy
10 मई से मौसम एक बार फिर करवट लेगा। इस दिन आंशिक रूप से बादल छाएंगे और 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। इस कारण तापमान 40 डिग्री पहुंच जाएगा। 11 मई तक ऐसी ही स्थिति बनी रहेगी। उसके बाद 12 व 13 मई को बादल छाने, हल्की बारिश व 30-40 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से धूल भरी हवाएं चलने का अनुमान है।
विज्ञापन
weather update rain likely to happen in delhi ncr on 12 13 may lok sabha elections 2019 will be easy
- फोटो : अमर उजाला

इस कारण से तापमान लुढ़क कर 39 डिग्री पहुंच जाएगा। इस तरह से मौसम काफी खुशगवार रहेगा। विभाग के अनुसार, बुधवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री व न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रहने का अनुमान है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed