Hindi News
›
Photo Gallery
›
Delhi
›
Delhi NCR News
›
Weather Update Delhi NCR see in photos rain create problem in delhi noida gurugram faridabad ghaziabad ashok road damage
{"_id":"5f182bdc8ebc3e9f6311bdbe","slug":"weather-update-delhi-ncr-see-in-photos-rain-create-problem-in-delhi-noida-gurugram-faridabad-ghaziabad-ashok-road-damage","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दिल्ली-एनसीआर में फिर आसमान से बरसी आफत, कहीं छत से फूट पड़ी धार, कहीं सड़क का हुआ ये हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली-एनसीआर में फिर आसमान से बरसी आफत, कहीं छत से फूट पड़ी धार, कहीं सड़क का हुआ ये हाल
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Wed, 22 Jul 2020 05:37 PM IST
विज्ञापन
1 of 14
delhi ncr rain
- फोटो : पवन सेठी/हिमांशु सोनी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दिल्ली-एनसीआर में आज एक बार फिर कुछ घंटों तक झमाझम बारिश हुई। इस बारिश ने जहां लोगों को तापमान को काफी कम कर लोगों को घरों का कूलर-एसी बंद करने को मजबूर किया, वहीं बारिश ने लोगों को बहुत परेशान भी किया। आज एक बार फिर यह बारिश लोगों के लिए आफत बनकर आई। बारिश के दौरान गुरुग्राम के एक घर की छत झरने की तरह बहने लगी तो दिल्ली के अशोका रोड पर का एक हिस्सा धंस गया। जाम और सड़कों में जलजमाव ने तो लोगों को बहुत परेशान किया। देखें आज के बारिश की तस्वीरें....
2 of 14
भाजपा के पुराने मुख्यालय के सामने अशोका रोड पर बारिश के बाद रोड का हुआ ये हाल
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली के अशोका रोड पर भाजपा के पुराने मुख्यालय के सामने की सड़क धंस गई। माना जा रहा है कि नाले के पानी के रिसने से धीरे-धीरे मिट्टी के बैठने के चलते यह सड़क धंसी है। यह सड़क करीब 10 फीट तक धंस गई है। किसी अनहोनी की आशंका के चलते आसपास बैरिकेडिंग कर लोगों की आवाजाही रोक दी गई है।
3 of 14
delhi ncr rain
- फोटो : पवन सेठी
गुरुग्राम के रहेजा अथर्व सोसायटी के एक फ्लैट में बारिश के कारण छत से पानी बहने लगा। इसकी धार इतनी तेज थी कि जैसे कोई झरना फूट पड़ा हो। इससे पूरे घर में पानी भर गया। पंखे से होकर यह पानी गिर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 14
delhi ncr rain
- फोटो : सुदर्शन झा
गुरुग्राम बस अड्डे के सामने इतना पानी भर गया है कि इसने तालाब की शक्ल ले ली है। बच्चे इसे स्वीमिंग पूल की तरह इस्तेमाल कर इसमें तैर रहे हैं और खेल भी रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 14
delhi ncr rain
- फोटो : जी पाल
आज की बारिश के दौरान मिंटो ब्रिज को कुछ देर के लिए जरूर बंद किया गया था लेकिन लगभग 35-40 मिनट बाद यह रास्ता खोल दिया गया जिसके बाद यातायात सामान्य हो गया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।