फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बादल, बारिश और बूंदों से दिलशाद ...लेकिन जलभराव और जाम ने किया 'बर्बाद'

Wed, 22 Jul 2020 06:00 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 22 Jul 2020 06:00 AM IST
विज्ञापन
People happy due to cloud, rain and drops in delhi ... But waterlogging and jam 'ruined' 
monsoon - फोटो : Facebook

कहीं मूसलाधार और कहीं रिमझिम फुहारों के बाद मंगलवार को भी बारिश से उमस व गर्मी से राहत जरूर मिली, लेकिन राजधानी में विभिन्न जगहों पर जलजमाव की समस्या भी देखने को मिली। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि बुधवार को भी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में मंगलवार शाम 5:30 बजे तक 24.8 मिमी बारिश रिकार्ड की गई। दूसरी तरफ समय के हिसाब से देखें तो सुबह साढ़े आठ बजे तक 2.3 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। जबकि दोपहर ढाई बजे तक 18.6 और शाम साढ़े पांच बजे तक 6.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। तेज हवाओं के साथ दिन भर हुई बारिश का असर तापमान पर भी पड़ा। अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सिय कम 33.2 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री नीचे 23.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ।

People happy due to cloud, rain and drops in delhi ... But waterlogging and jam 'ruined' 
ये रही मुसीबत... - फोटो : अमर उजाला

मॉनसून की मूसलाधार बारिश ने मंगलवार दोपहर करीब 2:00बजे के बाद थोड़ी राहत दी, लेकिन इससे जाम की समस्या से लोगों को दो-चार होना पड़ा। बारिश की वजह से दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में सड़कों पर पानी भर गया। सबसे बुरी हालत आईटीओ, यमुना ब्रिज, नेशनल हाइवे 24, सराय काले खां, आश्रम चौक सहित कई अन्य दूसरे इलाकों में देखने को मिला। इन रास्तों पर शाम में ऑफिस छूटने के बाद वाहन रेंगते हुए नजर आए। जबकि कुछ रास्तों पर अत्याधिक जलभराव होने की वजह से ट्रैफिक को कुछ देर के लिए रोक भी दिया गया। वहीं दोपहर के वक्त ही आसमान में काले बादलों के छाने की वजह से लोगों को वाहनों की हेडलाइट दिन में ही जलानी पड़ी। जगह-जगह जाम की शिकायत मिलने पर ट्रैफिक पुलिस भी हालात सामान्य करने में जुट गई थी। ट्रैफिक पुलिस सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को जलभराव वाले रास्ते की तरफ न जाने की सलाह देती नजर आई। 

People happy due to cloud, rain and drops in delhi ... But waterlogging and jam 'ruined' 
demo - फोटो : अमर उजाला

नेशनल हाइवे 24 पर बारिश की वजह से सड़क पर भयंकर जाम लग गया। सड़कों पर वाहनों को देखकर ऐसा लग रहा था जैसे ट्रैफिक आगे बढ़ ही नहीं रहा। खैबर पास से मॉडल टाउन की तरफ भी पानी रास्ते पर भर जाने की वजह से लंबा जाम देखने को मिला। वहीं महारानी बाग से आश्रम जाने वाले रास्ते पर भी बारिश की वजह से ट्रैफिक बाधित रहा। जबकि पूर्वी दिल्ली के शहादरा से जगतपुरी की तरफ भी जाम लग रहा। आईटीओ से गीता कॉलोनी की ओर जाने वाला ट्रैफिक रिंग रोड फ्लाईओवर के पास कुछ देर के लिए रोक दिया गया। ट्रैफिक रोके जाने से वहां वाहनों की लंबी कतार देखने को मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन
People happy due to cloud, rain and drops in delhi ... But waterlogging and jam 'ruined' 
1 - फोटो : अमर उजाला

रिंग रोड होते हुए भैरो मार्ग पर सड़क धंसने व निर्माण कार्य की वजह से बंद कर दिया गया था। रास्ता बंद होने की वजह से ट्रैफिक को अक्षरधाम से सराय काले खां की ओर डायवर्ट कर दिया गया था। सराय काले खां सड़क पर करीब एक किलोमीटर लंबा जाम देखने को मिला। रिंग रोड से आईटीओ की ओर आने वाहनों को अक्षरधाम से गीता कॉलोनी की ओर से भेजा जा रहा था। इस अव्यवस्था की वजह से लोगों को कई घंटे जाम से जुझना पड़ा। मिंटो रोड पर बने अंडरपास पर बारिश के दौरान ट्रैफिक को एहतियातन रोक दिया गया। दो दिन पहले हुई बारिश के बाद जलभराव से मिंटो रोड अंडरपास पर एक शख्स की पानी में डूबने से मौत हो गई थी। इसे देखते हुए दिल्ली के ज्यादातर अंडरपास पर ट्रैफिक को रोक दिया गया था। मूलचंद अंडरपास, पंजाबी बाग अंडरपास, एम्स रोड अंडरपास सहित कई दूसरे अंडरपासों को कुछ देर के लिए बंद किया गया था। जलभराव कम होने के बाद इन अंडरपास से वाहनों को जाने की इजाजत दी गई।

विज्ञापन
People happy due to cloud, rain and drops in delhi ... But waterlogging and jam 'ruined' 
demo pic - फोटो : अमर उजाला

मानसून के मौसम में राजधानी में होने वाले जलभराव की समस्या को देखते हुए लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने जलजमाव के क्षेत्र को चिन्हित कर पानी निकासी के लिए 800 से अधिक पंप की व्यवस्था की है। वहीं, करीब 50 पंप को रिजर्व रखा गया है। इसका जरूरत पड़ने पर इस्तेमाल होगा। इसके अलावा पीडब्ल्यूडी में अपने मेंटीनेंस वाहनों को जीपीएस से लैस कर दिया है। इससे इनकी निगरानी सुनिश्चित की जा सकेगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed