दिल्ली-एनसीआर में सोमवार को मौसम ने करवट ली और गरज के साथ करीब आधा घंटा बारिश हुई। इससे लोगों को प्रचंड गर्मी से काफी राहत मिली है। लेकिन बारिश के साथ आई आंधी ने भारी नुकसान किया। उत्तर-पश्चिम भारत में एक के बाद एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहे हैं। इसका असर दिल्ली-एनसीआर में भी देखने को मिल रहा है। चार बजते ही दिल्ली एनसीआर में एकाएक मौसम ने करवट ली और बारिश शुरू हो गई। हालांकि, 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चली हवा ने दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में भारी नुकसान किया है। पेड़ गिरने से भाजपा सांसद परवेश साहिब सिंह की कार क्षतिग्रस्त हो गई। खराब मौसम के कारण दिल्ली में आठ उड़ानों को जयपुर, लखनऊ, चंडीगढ़, अहमदाबाद और देहरादून के लिए डायवर्ट किया गया है।
Heavy Rain in Delhi: राहत के साथ आफत लाए बदरा, जामा मस्जिद को पहुंचा नुकसान, सांसद की कार का हुआ ये हाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Mon, 30 May 2022 08:17 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन