इलेक्शन कमीशन के सामने उत्तर प्रदेश में होने वाले उपचुनाव से पहले एक ऐसी हैरान करने वाली खबर आई है जिसके बाद आयोग ने आनन फानन में जांच के आदेश दे दिए हैं।
दरअसल टीम इंडिया के कप्तान और दिल्ली के मूल निवासी विराट कोहली जो अब मुंबई में सेटल हो चुके हैं उनके नाम का वोट आईडी कार्ड उत्तर प्रदेश के एक शहर में बनने से हड़कंप मच गया है।
शुक्रवार को गोरखपुर के सब-डिविजन सहजनवा का वोटर स्लिप सामने आने के बाद पूरे शहर में चर्चाओं का बाजार गरम हो गया। दरअलस 11 मार्च को गोरखपुर में होने वाले उपचुनाव के लिए जब वोटर स्लिप जारी हुई तो उसमें भारतीय कप्तान विराट कोहली के नाम और तस्वीर से एक वोटर स्लिप जारी हुई।
4 of 5
virat kohli
- फोटो : instagram
यह मामला जब चुनाव आयोग के संज्ञान में आया तो उन्होंने तुरंत इस मामले के जांच का आदेश दे दिया। दरअसल बृहस्पतिवार, 8 मार्च को ही सहजनवा की सुनीता चौबे जब वोटर स्लिप की जांच कर रही थीं तो उन्हें विराट कोहली के नाम और फोटो से एक वोटर स्लिप मिला। उनका वोटर नंबर 822 था।
बीएलओ सुनीता चौबे ने बताया कि वह वोटर स्लिप में विराट कोहली का नाम देखकर चौंक गई थीं। डीएम गोरखपुर राजीव रौतेला ने बताया कि सहजनवा के एसडीएम और तहसीलदार से इस मामले में पूछताछ हुई है। इसके अलावा भी वोटर स्लिप में कुछ गड़बड़ियां पाई गई हैं।