{"_id":"6b02e07f4649a1de9b0e02a4","slug":"adarsh-nagar-public-hearing-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-164356-2026-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"आदर्श नगर जनसुनवाई: सफाई व ढलाव घर पर जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आदर्श नगर जनसुनवाई: सफाई व ढलाव घर पर जोर
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
लोगों ने रखीं स्थानीय समस्याएं, पार्षद ने दिया समाधान का भरोसा
नई दिल्ली। आदर्श नगर वार्ड के सुभाष पार्क में रविवार को वरिष्ठ पार्षद एवं एमसीडी की नियुक्ति, पदोन्नति एवं अनुशासन समिति के अध्यक्ष मुकेश गोयल ने जनसुनवाई की। इसमें स्थानीय आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों और निवासियों ने अधिकारियों के समक्ष क्षेत्र की समस्याएं रखीं।
जनसुनवाई में अवैध अतिक्रमण, तहबाजारी, लाइसेंस और सफाई व्यवस्था से जुड़ी शिकायतें प्रमुखता से सामने आईं। आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों ने कॉलोनी के भीतर बने कॉम्पेक्टर और ढलाव घर से हो रही परेशानी का मुद्दा उठाते हुए इन्हें कॉलोनी से बाहर स्थानांतरित करने की मांग की। निवासियों ने नियमित कूड़ा न उठाए जाने से पैदा हो रही दिक्कतों पर भी नाराजगी जताई। इस दौरान सिविल लाइंस जोन के उपायुक्त डॉ. सचिन गुप्ता, सहायक आयुक्त रवि गोयल और डीएचओ डॉ. संदीप साल्वे समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने शिकायतों के शीघ्र समाधान का भरोसा दिलाया। मुकेश गोयल ने कहा कि लोगों की समस्याओं के निस्तारण के लिए आगे भी जनसुनवाई आयोजित की जाती रहेंगी।