सुरक्षा लेने से इंकार करने वाले ने खड़े किए बाउंसर
कभी आम सुरक्षा लेने से इंकार करने वाले दिल्ली के सीएम केजरीवाल के हाल ही में एक समारोह में ऐसा नजारा देखने को मिला।
सुरक्षा लेने से इंकार करने वाले ने खड़े किए बाउंसर
वीआईपी कल्चर का विरोध करके आम आदमी का नारा बुलंद करने वाले अरविंद केजरीवाल की सरकार के कार्यक्रम में वीआईपी और वीवीआईपी कल्चर दिखा। तालकटोरा स्टेडियम के कार्यक्रम में वीआईपी और वीवीआईपी के लिए अलग-अलग प्रवेश गेट का इस्तेमाल किया गया। (सभी तस्वीरें: जी पॉल, अमर उजाला)
सुरक्षा लेने से इंकार करने वाले ने खड़े किए बाउंसर
देश के बाकी राजनीतिक दलों से अलग पहचान का दावा करने वाली आम आदमी पार्टी ने गेट नंबर 9 को वीवीआईपी एंट्री केलिए इस्तेमाल किया था। वहीं कार्यक्रम में भीड़ जुटाने के लिए अलग-अलग विधानसभा से बसें भरकर लाई गई थीं।
सुरक्षा लेने से इंकार करने वाले ने खड़े किए बाउंसर
दिल्ली सरकार के भ्रष्टाचार विरोधी हेल्पलाइन उद्घाटन कार्यक्रम में बॉकी टॉकी से लैस आम आदमी पार्टी के वॉलंटियर दिखे तो हर थोड़ी-थोड़ी दूर में बाउंसर भी खड़े थे। हालांकि सरकारी अधिकारी बाउंसर को भी वॉलंटियर बता रहे थे।
सुरक्षा लेने से इंकार करने वाले ने खड़े किए बाउंसर
भ्रष्टाचार विरोधी मुहिम हेल्पलाइन कार्यक्रम में शिकायत करके हार चुके अमित भार्गव भी पहुंचे थे। उनकी शिकायत थी कि मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री को शिकायत भेज चुके, लेकिन जिस शिक्षा विभाग के अधिकारी के खिलाफ शिकायत है, उसी को मार्क कर दिया, कैसी जांच होगी। मुख्यमंत्री ने जैसे ही भाषण शुरू किया, शिकायत लेकर अमित भार्गव खड़े हुए तो मुख्यमंत्री ने शिकायत लेकर कार्रवाई की बात कही। अमित भार्गव का कहना है कि शिकायत किसी बाउंसर ने ली।