सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय हस्तशिल्प मेले जैसे जैसे शबाब पर आ रहा है, वह दर्शकों की मौज-मस्ती से गुलजार हो रहा है। दर्शकों की संख्या बढ़ते देख शिल्पकारों और कलाकारों के चेहरे भी खिले रहे है।
2 of 8
surajkund mela
- फोटो : अमर उजाला
कला और संस्कृति के संगम में युवा अलग ही रंग में रंगे नजर आ रहे हैं। देश विदेश की कला व संस्कृति से रूबरू होने के साथ ही वे मौज-मस्ती का भी कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं।
3 of 8
surajkund mela
- फोटो : अमर उजाला
युवाओं के उल्लास में विदेशी पर्यटक भी शामिल दिखाई देते हैं, जगह-जगह बजते ढोल नगाड़ों की थाप पर युवाओं के साथ विदेशी पर्यटक भी थिरकने से खुद को रोक नहीं पाते हैं। मेले के छठे दिन बुधवार को करीब 40 हजार दर्शक मेला देखने पहुंचे।
4 of 8
surajkund mela
- फोटो : अमर उजाला
बुधवार को मेले की चौपाल पर हिमाचल का सिरमौरी नृत्य, महाराष्ट्र के कोली, लावणी, धोबिया नृत्य, ब्रज की होली, छाऊ नृत्य की प्रस्तुति से कलाकारों ने धमाल मचाया तो किर्गिस्तान तथा मिस्त्र के कलाकारों ने भी मंत्रमुग्ध कर दिया।
5 of 8
surajkund mela
- फोटो : अमर उजाला
किर्गिस्तान के कलाकारों ने अपने लोक नृत्य के माध्यम से वहां की प्राकृतिक छठा का बखान किया। हिमाचल के सिरमौरी नृत्य के कलाकारों ने खूबसूरत प्रस्तुति दी।