फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Automobiles लवर्स के लिए Auto Expo 2018 लाया है खास गाड़ियां, जानें इनकी क्या है खासियत

Thu, 08 Feb 2018 10:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Updated Thu, 08 Feb 2018 10:14 AM IST
विज्ञापन
view pics of newly launched stylish cars at auto expo 2018
auto expo 2018 - फोटो : लाल सिंह

भारत सरकार की नीति के अंतर्गत वर्ष 2030 तक डीजल और पेट्रोल के वाहनों के बजाय हाईब्रिड और इलेक्ट्रिक वाहन लाने की तैयारी बुधवार को एशिया के सबसे बड़े दिल्ली ऑटो एक्सपो-2018 में दिखाई दी। कुछ बड़ी कंपनियों ने भविष्य की रणनीति में इलेक्ट्रिक वाहनों की झलक दिखाई। कुछ जल्द ही इनके पदार्पण की तैयारी में हैं। दूसरी तरफ, काम्पेक्ट एसयूवी, सेडान, प्रीमियम कारें, इलेक्टिक-हाईब्रिड कारें, क्रूजर बाइक और अन्य बड़े वाहन लांच किए गए।

view pics of newly launched stylish cars at auto expo 2018
auto expo 2018 - फोटो : लाल सिंह

मारुति ने पेश की इलेक्ट्रिक कांसेप्ट फ्यूचर एस
मारुति ने अपनी कांसेप्ट फ्यूचर एस कार दिखाई। मारुति सुजुकी के एमडी एवं सीईओ केनिची आयुकावा ने कहा कि भारत में कॉम्पैक्ट कारों का मार्केट 75 फीसदी है। इसके चलते कंपनी ने एक बोल्ड और नया डिजाइन पेश किया है। कंपनी अपना पहला इलेक्ट्रिक व्हीकल 2020 तक लांच करेगी। देश की पृष्ठभूमि को देखते हुए कंपनी आरएंडडी में बड़ा खर्च कर रही है। 

view pics of newly launched stylish cars at auto expo 2018
auto expo 2018 - फोटो : अमर उजाला

होंडा ने पेश की एक्टिवा 5जी
होंडा स्कूटर एंड मोटरसाइकिल ने 11 मॉडल पेश किए। इनमें से एक्स ब्लेड बाइक पहली बार लांच की गई। एक्सब्लेड 160 सीसी की बाइक है। कंपनी इसे अगले महीने बाजार में ला रही है। एक्टिवा 5जी समेत अन्य 2018 के लिए अपडेट मॉडल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
view pics of newly launched stylish cars at auto expo 2018
auto expo 2018 - फोटो : अमर उजाला

अशोक लेलैंड ने उतारी पहली इलेक्ट्रिक बस
अशोक लेलैंड कंपनी ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक बस सर्किट एस पेश की। यह बस 25 से 35 सीटर तक होगी। अशोक लेलैंड ने सन मोबिलिटी के साथ पार्टनरशिप की घोषणा भी की। उसके साथ मिलकर कंपनी इलेक्ट्रिक बसों के लिए नए चार्जिंग स्टेशन डेवलप करेगी। एक स्टेशन पर दिन में 400 तक बसों को चार्ज किया जा सकेगा। कंपनी ने कहा कि इससे चार्जिंग की समस्या दूर होगी और सिर्फ सात मिनट में बस की बैटरी फुल चार्ज होगी।

विज्ञापन
view pics of newly launched stylish cars at auto expo 2018
auto expo 2018 - फोटो : लाल सिंह

कावासाकी ने लांच की नई बाइक निंजा एच-2 एसएक्स स्टैंडर्ड 
कावासाकी कंपनी ने प्रीमियम सेगमेंट में नई स्पोर्ट्स बाइक निंजा एच-2 एसएक्स स्टैंडर्ड लांच की है। कंपनी ने इसकी कीमत 26.80 लाख रुपये रखी है। कंपनी ने कावासाकी वाल्कन एस 650 भी पेश की। इसकी कीमत करीब 5.40 लाख रुपये है। कंपनी ने कुल 3 नई बाइक दी हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed