फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

40 साल पहले जिस मां-बाप ने छोड़ दिया था, उन्हें खोजने इटली से झांसी आई महिला, बेटी का नाम रखा इंडिया

Thu, 02 Jul 2020 04:48 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: प्राची प्रियम Updated Thu, 02 Jul 2020 04:48 PM IST
विज्ञापन
Vera Berti an indian orphan girl from Italy looks for her parents in Jhansi
बेटी के साथ वेरा - फोटो : सोशल मीडिया
साल 1980 में उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में जन्मी बेटी को भले ही उसके मां-बाप ने त्याग दिया हो, लेकिन मिट्टी के प्रेम ने बच्ची को कभी खुद से अलग नहीं होने दिया। वह बच्ची अब 40 वर्ष की महिला बन गई है और अपनी बेटी के साथ मां-बाप को खोजने के लिए विदेश से झांसी लौटी है। महिला अपने मां-बाप को खोजने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।





 
Vera Berti an indian orphan girl from Italy looks for her parents in Jhansi
पति पीटर और बेटी के साथ वेरा - फोटो : अमर उजाला
इटली की रहने वाली वेरा बेरती ने बताया कि 22 जून, 1980 को उनका जन्म झांसी में हुआ था। जन्म के तुरंत बाद कोई अंजान व्यक्ति उन्हें सेंट ज्यूड फाउंडलिंग होम में छोड़ गया था। इसके साल भर बाद इटली के एक दंपती ने उन्हें गोद ले लिया और तब से वेरा वहीं रहती हैं। 35 साल बाद 2015 में वह भारत आई थीं और सबसे पहले झांसी पहुंचीं। वह झांसी में अपने मां-बाप और परिजनों को खोजने के उद्देद्य से ही आई थीं।

 
Vera Berti an indian orphan girl from Italy looks for her parents in Jhansi
बेटी के साथ वेरा - फोटो : सोशल मीडिया
हालांकि काफी खोजबीन के बाद भी कोई जानकारी नहीं हुई, तो आखिरकार वह थक हारकर वापस इटली लौट गईं। इसके बावजूद वेरा की तलाश कभी कम नहीं हुई। अब उन्होंने इटली में रहते हुए सोशल मीडिया के जरिए एक बार फिर अपने परिजनों की तलाश शुरू कर दी है। उसने अपना पुराना पासपोर्ट भी सोशल मीडिया पर साझा किया है, जिसमें लगी फोटो में वो लगभग एक साल की नन्हीं बच्ची नजर आ रही है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Vera Berti an indian orphan girl from Italy looks for her parents in Jhansi
पति और बेटी के साथ वेरा - फोटो : सोशल मीडिया
सोशल मीडिया पर इस पोस्ट के जारी होने के बाद से तमाम लोग सक्रिय हो गए हैं। लोगों की ओर से झांसी की इस बेटी को उसके माता-पिता की तलाश में मदद करने का भरोसा जताया जा रहा है। साथ ही, इस पोस्ट को लोग एक दूसरे से खूब साझा कर रहे हैं। झांसी की इस बेटी की कहानी चर्चा का विषय बनी हुई है है।

 
विज्ञापन
Vera Berti an indian orphan girl from Italy looks for her parents in Jhansi
गोद लेने वाली मां के साथ नन्हीं वेरा - फोटो : अमर उजाला
वेरा बेरती का जन्म भारत में हुआ था, जबकि उनकी पूरी परवरिश इटली में हुई। इसके बावजूद उनके दिल में भारत के प्रति अटूट प्यार बसता है। वेरा बेरती की दस साल की बेटी है, उन्होंने अपनी बेटी का नाम 'सोफिया इंडिया' रखा है। वेरा ने बताया कि वो भारत से अटूट प्यार करती है। यही वजह है कि उसने अपनी बेटी के नाम के साथ इंडिया जोड़ा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed