फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बेटी बचाओ महापंचायत में हंगामा: महिला ने समधी को चप्पल से पीटा, बेटी की लव मैरिज और कार्रवाई न होने से थीं खफा

Tue, 29 Nov 2022 05:20 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 29 Nov 2022 05:20 PM IST
विज्ञापन
Uproar in Beti Bachao Mahapanchayat woman beat Samdhi with sandal
महिला ने चप्पल से पीटा - फोटो : Ani

देश को झकझोर को देने वाले श्रद्धा हत्याकांड को लेकर लोगों में गम और आक्रोश है। इस घटना ने उन मां-बाप के दिल के जख्म को और कुरेद दिया है, जिनकी बेटियों ने प्रेम विवाह कर अपनी जिंदगी बसाई और बदले में उन्हें धोखा मिला। क्योंकि जिस दौर से आज से श्रद्धा के परिजन गुजर हैं कभी वो भी अपने बेटियों के साथ हुए उत्पीड़न के चलते वही सब झेलते हुए आए हैं। मंगलवार को दिल्ली के छतरपुर में श्रद्धा हत्याकांड के विरोध में आयोजित सभा में एक ऐसी ही बेटी की मां का गुस्सा फूट पड़ा। महिला ने सभा के मंच पर ही अपने समधी पर चप्पल बरसा दीं। वह बेटी की लव मैरिज और थाने में कार्रवाई नहीं होने से खफा थीं। मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Uproar in Beti Bachao Mahapanchayat woman beat Samdhi with sandal
महिला ने समधी को पीटा - फोटो : वीडियो ग्रैब

जानकारी के अनुसार, मंगलवार को हिंदू एकता मंच की ओर से छतरपुर में 'जस्टिस फॉर श्रद्धा' पर बेटी बचाओ महापंचायत का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में श्रद्धा और आफताब के अलावा बेटियों को बचाने के मसले पर चर्चा की जा रही थी।

Uproar in Beti Bachao Mahapanchayat woman beat Samdhi with sandal
महिला ने समधी को पीटा - फोटो : वीडियो ग्रैब

कार्यक्रम में दामाद के पिता को मंच पर देखकर महिला भड़क गईं। गुस्से में महिला ने मंच पर जाकर पहले समधी को थप्पड़ मारा और फिर चप्पल से उसे पीटने लगीं। इस बीच किसी ने पूरे मामले का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Uproar in Beti Bachao Mahapanchayat woman beat Samdhi with sandal
महिला ने समधी को पीटा - फोटो : वीडियो ग्रैब

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, थप्पड़ मारने वाली महिला की बेटी और पीड़ित बुजुर्ग पुरुष के बेटे के बीच प्रेम प्रसंग का मामला है। दोनों परिवार के बीच उस प्रेम प्रसंग के मसले पर रजामंदी नहीं है। लड़की की मां कल सोमवार को इसी मामले से जुड़ी शिकायत देने महरौली थाने भी गई थीं। बताया जा रहा है कि दोनों की लव मैरिज हो चुकी है।

विज्ञापन
Uproar in Beti Bachao Mahapanchayat woman beat Samdhi with sandal
महिला ने समधी को पीटा - फोटो : वीडियो ग्रैब

आज लड़के के पिता को मंच पर देखने के बाद लड़की की मां ने आपा खो दिया और गुस्से में मारपीट कर दी। पुलिस की टीम मामले की पड़ताल में जुटी है। वहीं कार्यक्रम के आयोजकों का कहना है कि मंच पर जाकर थप्पड़ मारने वाली महिला और बुजुर्ग के बीच ये सब एक व्यक्तिगत मामले के तहत हुआ है। बच्ची बचाओ कार्यक्रम से इसका कोई वास्ता नहीं है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed