फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

केंद्रीय मंत्री वीके सिंह ने तार-तार किए नियम, बिना हेलमेट निकाली रैली

Wed, 17 Aug 2016 02:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गजियाबाद Updated Wed, 17 Aug 2016 02:31 PM IST
विज्ञापन
union minister breaks law in his tiranga yatra rally, rides helmet without scooty
वीके स‌िंह ने तोडे़े न‌‌ियम, ब‌िना हेलमेट की ड्राइव‌िंग - फोटो : अमर उजाला

बिना हेलमेट और बिना अनुमति रैली निकालकर नियमों की धज्जियां उड़ाना भाजपाइयों को भारी पड़ सकता है। उनके खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट और नियमों का उल्लंघन करने के तहत कार्रवाई हो सकती है। इस संबंध में एसपी ट्रैफिक ने एडीएम सिटी को पत्र लिखकर मामले का संज्ञान लेने के लिए कहा है।

union minister breaks law in his tiranga yatra rally, rides helmet without scooty
वीके स‌िंह ने तोडे़े न‌‌ियम, ब‌िना हेलमेट की ड्राइव‌िंग - फोटो : अमर उजाला

दरअसल, भाजपा कार्यकर्ताओं ने सोमवार को स्वतंत्रता दिवस की 70वीं वर्षगांठ पर तिरंगा यात्रा निकाली थी। यात्रा केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह के राजनगर स्थित आवास से विजयनगर तक (करीब नौ किमी) निकाली गई।

union minister breaks law in his tiranga yatra rally, rides helmet without scooty
वीके स‌िंह ने तोडे़े न‌‌ियम, ब‌िना हेलमेट की ड्राइव‌िंग - फोटो : अमर उजाला

केंद्रीय मंत्री वीके सिंह के नेतृत्व में निकाली गई इस रैली की न तो प्रशासन से अनुमति ली गई थी और न ही दोपहिया वाहनों पर सवार भाजपाइयों ने हेलमेट पहने थे। यही नहीं खुद केंद्रीय मंत्री और सांसद वीके सिंह भी बिना हेलमेट स्कूटी चलाते दिखे।

विज्ञापन
विज्ञापन
union minister breaks law in his tiranga yatra rally, rides helmet without scooty
वीके स‌िंह ने तोडे़े न‌‌ियम, ब‌िना हेलमेट की ड्राइव‌िंग - फोटो : अमर उजाला

उधर, सोमवार को रैली के दौरान तो मूक दर्शक बनी ट्रैफिक पुलिस मंगलवार को हरकत में आई। एसपी ट्रैफिक राजेश कुमार ने एडीएम सिटी प्रीति जायसवाल को पत्र लिखा कि उन्हें सोशल वेबसाइट और समाचार पत्रों के माध्यम से पता चला है कि रैली के दौरान हेलमेट न लगाकर एमवी एक्ट का उल्लंघन किया गया है, साथ ही इसकी अनुमति नहीं लिए जाने की भी सूचना है।

विज्ञापन
union minister breaks law in his tiranga yatra rally, rides helmet without scooty
वीके स‌िंह ने तोडे़े न‌‌ियम, ब‌िना हेलमेट की ड्राइव‌िंग - फोटो : अमर उजाला

एसपी ट्रैफिक ने इसकी पुष्टि की है। हालांकि इस संबंध में एडीएम सिटी प्रीति जायसवाल का कहना है कि अभी उन्हें पत्र प्राप्त नहीं हुआ है। दूसरी तरफ, भाजपा के महानगर अध्यक्ष अजय शर्मा का कहना है कि यह सही है कि रैली की अनुमति नहीं ली गई थी, न ही कार्यकर्ताओं ने हेलमेट पहने थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed