फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चाइनीज मांझे से मासूम की दर्दनाक मौत, कार की छत से झांक रही थी बच्ची

Tue, 16 Aug 2016 08:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 16 Aug 2016 08:57 PM IST
विज्ञापन
Painful death of child with Chinese string
चाइनीज मांझे ने ली जान - फोटो : अमर उजाला
आजादी का जश्न मनाने के दौरान चाइनीज मांझे ने राजधानी में साढ़े चार साल की मासूम सहित दो लोगों की जान ले ली। उत्तर-पश्चिम दिल्ली के रानीबाग इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना में चाइनीज मांझे से साढ़े चार साल की मासूम की गर्दन कट गई। 
Painful death of child with Chinese string
चाइनीज मांझे ने ली जान - फोटो : अमर उजाला

पुलिस के मुताबिक, सांची गोयल अपने परिवार के साथ दीपाली एन्क्लेव रानीबाग इलाके में रहती थी। इसके परिवार में पिता आलोक गोयल व मां नेहागोयल है। आलोक का रोहिणी इलाके में लकड़ी का कारोबार है। सांची परिवार की इकलौती संतान थी। 

Painful death of child with Chinese string
चाइनीज मांझे ने ली जान - फोटो : अमर उजाला
इसी साल उसका नर्सरी कक्षा में बाल भारती स्कूल में नर्सरी कक्षा में दाखिला करवाया था। सोमवार को परिवार होंडा सिटी कार से प्रशांत विहार स्थित मल्टीप्लेक्स में मूवी देखने गया था। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Painful death of child with Chinese string
चाइनीज मांझे ने ली जान - फोटो : अमर उजाला

शाम 6.30 बजे वापस लौटते समय सांची मां की गोद में खड़ी होकर कार की छत से गर्दन निकालकर बाहर देख रही थी। इस बीच रेल रोड, हरियाणा मैत्री भवन के पास अचानक कार पर चाइनीज मांझा गिरा, जो सांची की गर्दन में फंस गया। 

विज्ञापन
Painful death of child with Chinese string
चाइनीज मांझे ने ली जान - फोटो : अमर उजाला

सांची छटपटाने लगी और कुछ ही देर में निढाल होकर अपनी मां की गोद में गिर गई। सांची की गर्दन लगभग धड़ से अलग हो चुकी थी। फौरन परिवार मासूम को लेकर नजदीकी अस्पताल गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed