फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मौत का मातम: दिल्ली में दीवार गिरते ही चारों तरफ मची चीख-पुकार, आधे घंटे में लग गया लाशों का ढेर

Sat, 16 Jul 2022 09:00 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 16 Jul 2022 09:00 AM IST
विज्ञापन
Under construction Warehouse wall collapses In alipur of delhi Many laborers died after being buried in rubble
alipur wall collapse - फोटो : अमर उजाला
देश की राजधानी दिल्ली के अलीपुर के बकौली गांव में शुक्रवार को दर्दनाक हादसा हुआ। यहां 15 फीट ऊंची दीवार गिर गई। हादसे में पांच मजदूरों की जान चली गई। जबकि आठ मजदूर दीवार के नीचे दबने से घायल हो गए। दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। निर्माणाधीन गोदाम की दीवार के नजदीक नींव खुदाई के दौरान यह हादसा हुआ। हादसे की सूचना मिलते ही अफरातफरी मच गई। फिलहाल पुलिस ने जमीन मालिक और ठेकेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

जानकारी के अनुसार, बकौली गांव में चौहान धर्मकांटा के पास एक गोदाम बन रहा है। गोदाम की 100 फीट लंबी और 15 फीट ऊंची दीवार का निर्माण हो चुका था। इसी के बराबर में शुक्रवार को दूसरा गोदाम बनाने के लिए जेसीबी से नींव की खुदाई हो रही थी। यहां करीब 20 मजदूर काम में जुटे थे। दोपहर करीब 12.30 बजे अचानक दीवार गिर गई। मलबे में कई मजदूर दब गए। 
Under construction Warehouse wall collapses In alipur of delhi Many laborers died after being buried in rubble
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
बकौली गांव में गोदाम की दीवार गिरते ही चारों तरफ बचाव के लिए चीख पुकार मच गई और इस हादसे में बाल-बाल बचे मजदूर अपने साथियों को मलबे के नीचे से निकालने में जुट गए, लेकिन वह कामयाब नहीं हुए।
Under construction Warehouse wall collapses In alipur of delhi Many laborers died after being buried in rubble
alipur wall collapse - फोटो : अमर उजाला
आखिर पुलिस, अग्निशमन विभाग और अन्य विभागों के कर्मियों की सहायता से अपने साथियों को मलबे में से निकालने में सफल हुए। हालांकि तब तक उनके पांच साथियों की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Under construction Warehouse wall collapses In alipur of delhi Many laborers died after being buried in rubble
alipur wall collapse - फोटो : अमर उजाला
घटना के कुछ ही देर बाद पुलिस व अग्निशमन विभाग के कर्मी आने के बाद यहां बचाव में लगे मजदूरों की हिम्मत बंधी और उन्हें लगने लगा कि अब जल्द ही उनके साथी मलबे से निकाल लिए जाएंगे।
विज्ञापन
Under construction Warehouse wall collapses In alipur of delhi Many laborers died after being buried in rubble
alipur wall collapse - फोटो : अमर उजाला
लेकिन जब तक झारखंड के फुलवरिया गांव के प्रमोद, उत्तर प्रदेश के हरदोई के रहने वाले प्रमोद, उत्तर प्रदेश के सीतापुर के गोविंद, उत्तर प्रदेश के बदायूं के ऋषिपाल एवं एक अन्य मजदूर की मौत हो चुकी थी। उनको बेसूद देखकर वहां मौजूद उनके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed