{"_id":"6aa103cd1656aa3d26017b8c","slug":"nearly-rs-2-crore-stolen-from-the-house-of-a-businessman-living-in-timarpur-area-2026-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में कारोबारी के घर दो करोड़ की चोरी: नकदी, सोना और हीरे के गहनों पर हाथ साफ, परिवार गया था ऑस्ट्रेलिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में कारोबारी के घर दो करोड़ की चोरी: नकदी, सोना और हीरे के गहनों पर हाथ साफ, परिवार गया था ऑस्ट्रेलिया
Wed, 09 Sep 2026 12:29 PM IST
Vijay Singh Pundir
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Wed, 09 Sep 2026 12:29 PM IST
सार
तिमारपुर इलाके में रहने वाले व्यवसायी अनुज गुप्ता के घर से करीब दो करोड़ रुपये की नकदी, सोना और हीरे के गहने चोरी हो गए। उस समय परिवार ऑस्ट्रेलिया गया हुआ था।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दिल्ली के तिमारपुर इलाके में व्यवसायी के घर से करीब दो करोड़ की चोरी का मामला सामने आया है। कारोबारी के घर से करीब दो करोड़ रुपये की नकदी और ज्वेलरी चोरी हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी गई है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, तिमारपुर इलाके में रहने वाले व्यवसायी अनुज गुप्ता के घर से करीब दो करोड़ रुपये की नकदी, सोना और हीरे के गहने चोरी हो गए। उस समय परिवार ऑस्ट्रेलिया गया हुआ था। पुलिस का कहना है कि घर में काम करने वाले दो लोग, जिनके पास घर की चाबियां थीं, मुख्य संदिग्ध हैं और अभी फरार हैं।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, व्यवसायी के यहां काम करने वाले अनिल और विक्की नाम के लोगों ने 5 सितंबर को फ्लैट में प्रवेश किया था और घटना के बाद से ही वे फरार हैं।
विज्ञापन