अंडर-19 विश्व कप में 146 किमी की रफ्तार से बॉलिंग करके मशहूर हुए क्रिकेटर शिवम मावी पर नोएडा ही नहीं, बल्कि देशभर के सभी क्रिकेट प्रेमियों की नजरें उनपर टिकी थीं। उन्होंने किसी को निराश नहीं किया और फाइनल में दो विकेट लेकर जीत में अहम भूमिका निभाई।
अपनी रफ्तार की वजह से ‘नोएडा एक्सप्रेस’ कहे जाने वाले शिवम मावी पहले ही ट्वीट द्वारा क्रिकेटर सौरव गांगुली, अभिनेता अनिल कपूर सहित कई हस्तियों की तारीफें बटोर चुके हैं। पाकिस्तान के साथ हुए सेमीफाइनल में शानदार मेडिन ओवर खेलकर उन्होंने फाइनल के लिए उम्मीदें बढ़ा दी हैं।
3 of 6
shivam mavi
- फोटो : राजन राय
नोएडा के सेक्टर-71 के रहने वाले शिवम ने पढ़ाई सिटी पब्लिक स्कूल से की है। वर्तमान में वह एल फलाह विश्वविद्यालय से बीबीए कर रहे हैं। इनके क्रिकेट करियर की शुरुआत वेंर्डरस क्रिकेट क्लब में कोच फूलचंद्र के मार्गदर्शन में हुई।
4 of 6
shivam mavi
- फोटो : राजन राय
शिवम के पिता पंकज मावी ने बताया कि वह बहुत ही जुझारू है। वह स्कूल खत्म होने के बाद सीधे क्रिकेट के मैदान पर प्रैक्टिस टाइम से से पहले ही पहुंच जाता था। कोच फूलचंद्र के अनुसार, शिवम शांत स्वभाव का है और वह काफी कम लोगों से बात करता है, लेकिन खेल के प्रति समर्पित है।
5 of 6
shivam mavi
- फोटो : लाल सिंह
शिवम मावी पूर्व मंत्री नवाब सिंह नागर का रिश्ते में भांजा है। नवाब ने बताया कि शुरू से ही शिवम को प्रोत्साहित किया है। सरल स्वभाव व कड़ी मेहनत के बल पर ही शिवम ने यह मुकाम हासिल किया है। नोएडा के लिए ही नहीं, बल्कि देश के लिए गौरव की बात है।