समाजवादी पार्टी की सियासी रार में चुनाव चिन्ह साइकिल पर संकट से समर्थक भी मायूस हैं। मायूसी में यह समर्थक कुछ भी करने से गुरेज नहीं कर रहे।
2 of 7
suicide letter with blood
अखिलेश के समर्थन में बुधवार शाम को दिल्ली में एक नौ साल के बच्चे के जहर निगलने के बाद अब यहां मसूरी में अखिलेश समर्थक भाई-बहन ने मुलायम सिंह यादव और निर्वाचन आयोग के नाम खून से पत्र लिखकर साइकिल चुनाव चिन्ह अखिलेश यादव को देने की गुहार लगाई है।
3 of 7
सपा में घमासान
- फोटो : सोशल मीडिया
यही नहीं दोनों ने अखिलेश को साइकिल चुनाव चिन्ह नहीं देने पर आत्महत्या करने की चेतावनी भी दी है। बच्चों का कहना है कि वह शुक्रवार को जिलाधिकारी से मिलेंगे और उन्हें खून से लिखा पत्र सौंपेंगे।
4 of 7
सपा में घमासान
- फोटो : सोशल मीडिया
डासना के रोहन एंक्लेव निवासी अनीस अहमद की 15 वर्षीय बेटी सना दसवीं की छात्रा हैं और बेटा अजीम (10) कक्षा दो में पढ़ता है। दोनों बच्चे अखिलेश यादव के काम से खासा प्रभावित हैं।
5 of 7
सपा में घमासान
- फोटो : सोशल मीडिया
सपा में चल रही रार से चुनाव चिन्ह साइकिल फ्रीज होने की आशंका से दोनों बच्चे बेहद दुखी हैं। उन्होंने अपने खून से पत्र लिखकर अखिलेश यादव को साइकिल का चुनाव चिन्ह देने की मांग की है। सना का कहना है कि अखिलेश अंकल ने प्रदेश में जितने काम किए हैं, पहले किसी ने नहीं किए।