दिल्ली के युवा विकेटकीपर ऋषभ पंत टी-20 टीम में नया चेहरा होंगे। ऋषभ का परिवार उत्तराखंड के रुड़की का रहने वाला है।
2 of 6
Rishabh Pant
- फोटो : AmarUjala
पंत को अजिंक्य रहाणे की जगह टीम में स्थान दिया गया है। इसके साथ ही चयनकर्ताओं ने यह भी संकेत देने की कोशिश की है कि वह विकेटकीपर धोनी के विकल्प के तौर पर किस क्रिकेटर को देख रहे हैं।
यूं ही नहीं मिली भारतीय क्रिकेट में जगह
ऋषभ पंत ने झारखंड के खिलाफ रणजी ट्राफी मैच में केवल 48 गेंदों पर शतक ठोककर भारत की तरफ से प्रथम श्रेणी मैचों में सबसे तेज रन बनाने वाले बल्लेबाज है।
ऋषभ कुल 10 रणजी मैच में 16 पारी खेलकर 1080 रन बना चुके हैं। जिसमें चार शतक, तीन अर्धशतक बनाए है। इस दौरान स्ट्राइक रेट सौ से ऊपर रहा है।
पिता से सीखे क्रिकेट के गुर
ऋषभ पंत को क्रिकेट विरासत में मिला है। उनके पिता न केवल क्रिकेट के शौकीन रहे हैं बल्कि विश्वविद्यालय स्तर पर कई मैच खेल चुके हैं। यही कारण है कि ऋषभ में बचपन से ही क्रिकेट के प्रति लगाव रहा और पिता ने भी उसे आगे बढने के लिए प्रेरित किया।