फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कंझावला कांड: अंजलि को तड़पता छोड़ हड़बड़ी में घर पहुंची थी निधि, गेट ना खुलने पर पड़ोसी के पास गई और मांगा...

Wed, 04 Jan 2023 09:52 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 04 Jan 2023 09:52 PM IST
विज्ञापन
Two CCTV footages were found at some distance from Nidhi's house and the place of accident
सीसीटीवी फुजेट में कैद हुई निधि - फोटो : वीडियो ग्रैब

सुल्तानपुरी कांड में सीसीटीवी कैमरे की फुटेज बुधवार सामने आई। इनमें से एक में अंजलि की दोस्त निधि के घर के पास की है। जिसमें निधि पड़ोसी से मोबाइल चार्जर मांगती हुई दिखाई दे रही है, जबकि दूसरी दुर्घटना स्थल के नजदीक की है। जिसमें अंजलि स्कूटी चला रही थी और उसकी सहेली निधि स्कूटी पर पीछे बैठी हुई है। सुल्तानपुरी थाना पुलिस ने दोनों सीसीटीवी फुटेज को अपने कब्जे में लिया हैं। पुलिस दोनों वीडियो समेत अन्य को जांच के लिए भेज रही है।



पड़ोसी ने बताया कि जिस समय निधि घर लौटी, उस समय तीन-चार लोग आग ताप रहे थे। इनमें से एक व्यक्ति ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि निधि ने पहले अपने घर का गेट खटखटाया। गेट नहीं खुला तो वह उसके पास आई। वह बहुत ही हड़बड़ी में थी। उसका मोबाइल फोन बंद था। निधि ने उससे मोबाइल का चार्जर मांगा। इसके बाद वह अपने घर चली गई।

Two CCTV footages were found at some distance from Nidhi's house and the place of accident
मृतका अंजलि की सहेली निधि - फोटो : सोशल मीडिया

पड़ोसी का कहना है कि निधि ने अगले दिन सुबह सभी को बताया था कि उसका एक्सीडेंट हुआ है। पर उसने ये नहीं बताया कि वह एक्सीडेंट के बाद मौके से भाग खड़ी हुई और अपने घर आ गई। निधि के इस कदम से पड़ोसी भी नाराज हैं। पड़ोसियों का कहना है कि निधि को अपनी सहेली की सहायता करनी चाहिए थी, हो सकता है वह बच जाती।

Two CCTV footages were found at some distance from Nidhi's house and the place of accident
अंजलि का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

बाहरी जिले के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पुलिस को किशन विहार में हादसे वाली जगह से कुछ पहले की एक सीसीटीवी फुटेज मिली हैं। इसमें दिखाई दे रहा है कि अंजलि ही स्कूटी चला रही है। निधि उसके पीछे बैठी हुई है। पुलिस 13 किलोमीटर के स्ट्रेच पर लगे सभी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Two CCTV footages were found at some distance from Nidhi's house and the place of accident
Delhi Case - फोटो : अमर उजाला
पीड़ित परिवार ने निधि पर लगाए गंभीर आरोप
कंझावला सड़क हादसे में पीड़ित परिवार ने मृतका की सहेली निधि पर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिवार ने निधि पर हत्या का केस चलाने की मांग की है। परिवार ने आरोप लगाया है कि अंजलि की हत्या हुई है और कहीं न कहीं इस सब में निधि भी शामिल थी।
विज्ञापन
Two CCTV footages were found at some distance from Nidhi's house and the place of accident
Delhi case - फोटो : अमर उजाला

अंजलि के परिवार के एक सदस्य को नौकरी देंगे-सिसोदिया
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने अंजली के परिवार से मुलाकात की है। उनके साथ संजय सिंह और सौरभ भारद्वाज भी थे। इस दौरान उन्होंने एलान किया कि दिल्ली सरकार अंजलि के परिवार के एक सदस्य को नौकरी देंगे। दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने कहा कि यह घटना बहुत दु:खद है। आज मैं परिवार से मिला। लड़की की मां के इलाज में भी जो भी जरूरत होगी वो दिल्ली सरकार की तरफ से करवाया जाएगा। सरकार की तरफ से 10 लाख की सहायता दी जा सकती है इसकी मुख्यमंत्री ने घोषणा की है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed