फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kanjhawala Case: इस घटना को समझिए दो हिस्सों में, एक्सीडेंट के पहले और उसके बाद साथ ही कई सवाल

Wed, 04 Jan 2023 04:33 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 04 Jan 2023 04:33 PM IST
सार

किशन विहार में मात्र 25 सेकंड में हुई इस दुर्घटना में मृतका अगले बंपर और पहियों के बीच फंस गई थी। कार सवार आरोपियों को पता था कि उन्होंने स्कूटी सवार युवतियों को टक्कर मार दी है। इसके बाद ये मौके से भाग लिए।

विज्ञापन
delhi Girl accident kanjhawala case understand full story in two parts her dragging not justified if drunk
कंझावला मामले में उठ रहे सवाल - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली के कंझावला कांड में जिस तरह से एक युवती को कार सवार आरोपियों ने 13 किलोमीटर से भी ज्यादा दूरी तक कार से घसीटा उसने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। जैसे-जैसे इस मामले की जांच आगे बढ़ रही है, कई नए खुलासे हो रहे हैं। इस पूरे मामले की इकलौती चश्मदीद गवाह मृतका की सहेली के बयान के बाद इस मामले में एक नई बहस छिड़ गई है। जहां एक पक्ष आरोपियों के लिए कड़ी सजा की मांग कर रहा है, वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जो मृतका चरित्र पर प्रश्न उठा रहे हैं। ऐसे में इस पूरी घटना को दो हिस्सों में समझने की जरूरत है। एक हादसे से पहले की घटनाएं और दूसरा जिसमें स्कूटी और कार के एक्सीडेंट के बाद क्या हुआ वह हिस्सा होगा। आइए जानते हैं इस पूरे मामले में अब क्या-क्या सवाल उठ रहे हैं।

delhi Girl accident kanjhawala case understand full story in two parts her dragging not justified if drunk
स्कूटी से जाती दिखीं युवतियां - फोटो : अमर उजाला

स्कूटी और कार के एक्सीडेंट से पहले क्या हुआ

सुल्तानपुरी मामले में मृतका की सहेली ने पुलिस को दिए बयान में बड़ा खुलासा किया है। उसने बताया है कि कार से टकराने से पहले उनकी स्कूटी ट्रक से टकराते-टकराते बची थी। उसने दावा किया कि घटना के समय मृतका ने काफी शराब पी रखी थी। वह होश में नहीं थी। घर आने के दौरान वह स्कूटी चला रही थी। उसने बताया कि ट्रक से टकराने के दौरान किसी तरह से हादसे को टाल दिया था।

delhi Girl accident kanjhawala case understand full story in two parts her dragging not justified if drunk
delhi case, kanjhawala - फोटो : अमर उजाला

कार चालक ने जानबूझकर मारी टक्कर

सहेली की मानें तो घटना के समय कार सामने से आ रही थी और सामने से टक्कर होने के बाद मृतका कार के नीचे फंस गई। उसे चोट नहीं लगी थी। कार पर काला शीशा चढ़ा हुआ था। वह कार के अंदर कुछ देख नहीं पाई। अपने बयान में उसने दावा किया कि कार में कोई संगीत नहीं बज रहा था। आरोपियों को पूरी जानकारी थी कि उनकी गाड़ी के नीचे एक लड़की फंस गई है। उसने बताया कि कार चालक ने जानबूझकर स्कूटी में टक्कर मारी थी। गाड़ी में बैठे आरोपियों ने जान बूझकर उसकी सहेली को इतने किलोमीटर तक घसीटा।

विज्ञापन
विज्ञापन
delhi Girl accident kanjhawala case understand full story in two parts her dragging not justified if drunk
अंजलि का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

घटना से पहले होटल में रुकी थी मृतका

जांच के दौरान पुलिस मृतका के घर आने के रास्ते में लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच करते हुए रोहिणी के सेक्टर-23 के उस ओयो होटल तक पहुंच गई, जहां से घटना वाली रात मृतका अपनी स्कूटी से घर के लिए निकली थी। होटल में छानबीन करने पर पता चला कि मृतका अपनी सहेली के साथ होटल में पार्टी मनाने आई थी और युवतियों ने ही कमरा बुक किया था। देर रात उनके कुछ पुरुष दोस्त भी मिलने आए थे। इस दौरान दोनों युवतियों में झगड़ा हो गया। दोनों एक-दूसरे को गालियां दे रही थीं। मैनेजर ने दूसरे ग्राहकों के परेशान होने की बात कहकर उन्हें होटल से निकाल दिया।

मैनेजर अनिल ने दावा किया कि वह एक माह से होटल में काम कर रहा है, उसने मृतका को पहले भी होटल में कमरा बुक करवाते देखा है। युवती अपने दोस्तों के साथ यहां आती थी। कर्मचारी ने बताया कि उस रात दोनों सहेलियों ने होटल में पार्टी की थी और शराब भी पी थी। होटल से निकाले जाने पर वह एक-दूसरे को गाली देते हुए नीचे चली गईं।

विज्ञापन
delhi Girl accident kanjhawala case understand full story in two parts her dragging not justified if drunk
Delhi case - फोटो : अमर उजाला

कार और स्कूटी की टक्कर के बाद क्या हुआ

किशन विहार में मात्र 25 सेकंड में हुई इस दुर्घटना में मृतका अगले बंपर और पहियों के बीच फंस गई थी। कार सवार आरोपियों को पता था कि उन्होंने स्कूटी सवार युवतियों को टक्कर मार दी है। इसके बाद ये मौके से भाग लिए। घटनास्थल से ढाई किलोमीटर चलने के बाद आरोपियों को लगा कि कार में कुछ अटका हुआ है। इन्होंने बाहर झांककर देखा तो कार के नीचे बाहर निकला युवती का हाथ दिखाई दिया। वह कार से उतरने लगे तभी उन्होंने कुछ दूरी पर पीसीआर गाड़ी खड़ी देखी। इसके बाद आरोपी मौके से भाग खड़े हुए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed