योग गुरु बाबा रामदेव ने अपने जीवन के 50 वर्षों का हवाला देते हुए एक मास्टर प्लान तैयार किया है। इसके तहत वे देश के करीब एक करोड़ बच्चों को निशुल्क शिक्षा उपलब्ध कराकर उन्हें रोजगार के योग्य बनाएंगे। बुधवार को दिल्ली में अपने जीवन पर आधारित टीवी धारावाहिक ‘रामदेव-एक संघर्ष’ का प्रचार करने पहुंचे बाबा रामदेव ने मास्टर प्लान की जानकारी दी।
2 of 7
baba ramdev
- फोटो : G. pal
उन्होंने बताया कि 12 फरवरी को डिस्कवरी जीत टीवी चैनल पर प्रसारित होने वाला यह धारावाहिक सच्ची घटना पर आधारित है। 10 फरवरी को दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में इसकी स्क्रीनिंग की जाएगी, जिसमें वित्त मंत्री अरुण जेटली, गृहमंत्री राजनाथ सिंह सहित करीब 10 हजार लोग मौजूद होंगे।
3 of 7
baba ramdev
- फोटो : G. pal
बाबा रामदेव ने बताया कि बचपन से ही उनका जीवन त्याग, संघर्ष, गंभीर घटनाओं के बीच व्यतीत हुआ है। जन मानस के सरोकार के लिए यह धारावाहिक बनाया है। इसमें उनके जीवन से जुड़ी तमाम सच्ची घटनाओं को दिखाया जाएगा।
4 of 7
baba ramdev
- फोटो : G. pal
उन्होंने कहा, ‘मैं एक ठेठ देसी और शुद्ध संन्यासी हूं। मैंने हमेशा धारा के विरुद्ध अपनी जीवन यात्रा को आगे बढ़ाया है। सामाजिक दृष्टि से मुझे बहुत देर बाद अंदाजा हुआ कि मैं एक पिछड़े परिवार से आता हूं।’
5 of 7
baba ramdev
- फोटो : G. pal
उन्होंने कहा कि ये उनका सौभाग्य है कि भारत में उनका जन्म हुआ। महापुरुषों से प्रेरणा लेकर वे जीवन में अग्रसर हुए हैं। कभी कामनाओं की इच्छा नहीं की। यही वजह है कि आज स्वदेशी पूरे विश्व के लिए एक उदाहरण बना है। स्वदेशी को पाषाण युग का कहने वालों के लिए आज पतंजलि सबसे बड़ा सबक है।