तुर्किये और सीरिया में आए विनाशकारी भूकंप में भारत सरकार ने ऑपरेशन दोस्त के माध्यम से मदद का हाथ बढ़ाया। इस पूरे ऑपरेशन के दौरान भारत से एनडीआरएफ की टीम, डॉक्टरों के दल और यहां तक कि स्निफर डॉग्स ने भी भूकंप प्रभावित लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाई। ऐसी ही एक मेडिकल अफसर हैं मेजर बीना तिवारी जिनकी एक तुर्किये की महिला को गले लगाती तस्वीर ने खूब सुर्खी और वाहवाही बटोरीं। सोमवार को तुर्किये मदद के लिए गई मेडिकल की टीम 12 दिन बाद स्वदेश लौटी। तुर्किये में 3500 मरीजों का उपचार कर भारतीय मेडिकल टीम आज हिंडन एयरपोर्ट पहुंची, जहां इन लोगों का बहुत स्वागत हुआ।
मेजर बीना तिवारी: तुर्किये में महिला को गले लगाकर हुईं वायरल, स्वदेश लौटकर सुनाए भावुक किस्से
एएनआई, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Mon, 20 Feb 2023 02:24 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन