फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सांसों पर संकट: आज दिल्ली-एनसीआर में बिगड़ेंगे हवा के हालात, ग्रेटर नोएडा की वायु सबसे जहरीली

Fri, 11 Nov 2022 01:33 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 11 Nov 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
Today air condition will worsen in Delhi-NCR Greater Noida air is most toxic
दिल्ली में प्रदूषण का कहर जारी - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार को हवा और बिगड़ने की आशंका है। वायु मानक एजेंसियों का पूर्वानुमान है कि उत्तर-पश्चिम दिशा से पराली का धुआं यहां तक पहुंचेगा। इस वजह से वातावरण में स्मॉग की चादर बन सकती है। नतीजन, हवा के बहुत खराब के उच्च स्तर से गंभीर श्रेणी में पहुंचने की संभावना है। उधर, बीते 24 घंटे में एनसीआर के शहरों की हवा बेहद खराब श्रेणी में दर्ज की गई। दिल्ली की हवा 295 एक्यूआई के साथ खराब श्रेणी के उच्च स्तर पर दर्ज हुई।

Today air condition will worsen in Delhi-NCR Greater Noida air is most toxic
दिल्ली में प्रदूषण का कहर जारी - फोटो : अमर उजाला

केंद्र की वायु मानक संस्था सफर इंडिया के मुताबिक, अगले दो दिनों तक हवा की रफ्तार बढ़कर 15 से 26 किलोमीटर प्रतिघंटा तक रहने का पूर्वानुमान है। हालांकि, इस बीच हवा की दिशा उत्तर-पश्चिम होने की वजह से पराली का धुआं दिल्ली-एनसीआर तक पहुंचेगा। सफर के मुताबिक, तेज हवा से प्रदूषकों को छंटने में मदद मिलेगी, लेकिन इस दौरान उत्तर-पश्चिम दिशा से आने वाले प्रदूषकों का दर अधिक होगा, जिससे हवा के बिगड़ने की संभावना है। विशेषज्ञों का कहना है कि अभी हवा की रफ्तार मध्यम होने व धूप निकलने की वजह से प्रदूषक नहीं जम रहे है, जिससे वायु गुणवत्ता अधिक नहीं बिगड़ रही है। मौसमी परिस्थितियों के बिगड़ते ही हवा की सेहत अधिक बिगड़ने लगेगी।

Today air condition will worsen in Delhi-NCR Greater Noida air is most toxic
जल रही पराली। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

पराली के धुएं की रही आठ फीसदी हिस्सेदारी
सफर के मुताबिक, बीते 24 घंटे में पराली जलने से पीएम 2.5 में पराली के धुएं की हिस्सेदारी आठ फीसदी रही है। पीएम 2.5 से बड़े कणों की पीएम 10 में 50 फीसदी हिस्सेदारी रही। पीएम 10 का स्तर 260 व पीएम 2.5 का स्तर 128 माइक्रोमीटर प्रतिघन मीटर दर्ज किया गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड(सीपीसीबी) के मुताबिक, बीते 24 घंटे में गाजियाबाद और ग्रेटर नोएडा की हवा बेहद खराब श्रेणी में रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
Today air condition will worsen in Delhi-NCR Greater Noida air is most toxic
दिल्ली में बढ़ा प्रदूषण का स्तर - फोटो : अमर उजाला
दो दिनों तक उत्तर-पश्चिम रहेगी हवा की दिशा
भारतीय उष्णदेशीय मौसम विज्ञान संस्थान (आईआईटीएम) के मुताबिक, बृहस्पतिवार को हवा की दिशा उत्तर-पश्चिम होने के साथ हवा की रफ्तार चार से 10 किलोमीटर प्रतिघंटा तक रही। विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटे में हवा की दिशा उत्तर-पश्चिम रहने के साथ हवा की रफ्तार 12 से 26 किलोमीटर प्रतिघंटा रह सकती है। वहीं, शनिवार को हवा की दिशा उत्तर-पश्चिम होने के साथ हवा की रफ्तार 10 से 18 किलोमीटर प्रतिघंटा रहने की संभावना है। 
विज्ञापन
Today air condition will worsen in Delhi-NCR Greater Noida air is most toxic
दिल्ली में बढ़ा प्रदूषण का स्तर - फोटो : अमर उजाला

आईआईटीएम के मुताबिक, बृहस्पतिवार को मिक्सिंग हाइट का स्तर 2750 मीटर व वेंटिलेशन इंडेक्स 16500 वर्ग मीटर प्रति सेकेंड रहा। वहीं, अगले शुक्रवार को मिक्सिंग हाइट 2150 मीटर व वेंटिलेशन इंडेक्स 16500 वर्ग मीटर प्रति सेकेंड व शनिवार को मिक्सिंग हाइट 2220 मीटर व वेंटिलेशन इंडेक्स 21 हजार वर्ग मीटर प्रति सेकेंड रहने का पूर्वानुमान है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed