दिल्ली के वसंतकुंज इलाके में 17 छात्राओं के यौन शोषण का आरोपी स्वामी चैतन्यानंद उर्फ पार्थ सारथी अल्मोड़ा के एक होटल में छात्राओं के साथ रुका था। इसकी पुष्टि बाबा के खिलाफ सबूत जुटाने के लिए उत्तराखंड पहुंची पुलिस टीम ने की है। टीम वहां के स्टाफ से बाबा के बारे में और पड़ताल करने की कोशिश कर रही है। संस्थान में बाबा की हरकतों पर पर्दा डालने वाली और छात्राओं के विरोध को दबाने वाली तीन वार्डन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
'किए पर पछतावा नहीं': बाबा की करतूत पर पर्दा डालने वाली तीन वार्डन गिरफ्तार, छात्राओं संग अल्मोड़ा में रुका था
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विकास कुमार
Updated Thu, 02 Oct 2025 10:31 PM IST
सार
पुलिस ने आश्रम कार्यरत तीन महिलाओं श्वेता शर्मा (एसोसिएट डीन), भावना कपिल (कार्यकारी निदेशक) और काजल (वरिष्ठ संकाय) को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया गया। इन्हें छात्राओं को उकसाने, धमकी देने और सबूत नष्ट करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन