दिल्ली-एनसीआर में आज दशहरा का पर्व मनाया जा रहा है। इस दौरान कई दुर्गा पंडालों में सिंदूर खेला का आयोजन हुआ। दिल्ली, गाजियाबाद और गुरुग्राम में सिंदूर खेला की परंपरा निभाई गई। नई दिल्ली के पंचकुइयां मार्ग पर आरामबाग पूजा समिति द्वारा आयोजित भव्य दुर्गा पूजा महोत्सव में सिंदूर खेला का रंगारंग आयोजन हुआ। इस अवसर पर पारंपरिक परिधानों में सजी विवाहित और अविवाहित महिलाएं व युवतियां उत्साहपूर्वक एक-दूसरे को सिंदूर लगाकर अपनी खुशियां साझा करती नजर आईं।
2 of 7
आरामबाग में सिंदूर खेला
- फोटो : भूपिंदर सिंह
मां दुर्गा की प्रतिमा के समक्ष महिलाओं ने पारंपरिक नृत्य प्रस्तुत कर अपनी आस्था और भक्ति का प्रदर्शन किया। ढाक की थाप, धार्मिक संगीत और उल्लासमय वातावरण ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया, जो मां दुर्गा के प्रति समर्पण और सांस्कृतिक एकता का प्रतीक बना।
3 of 7
गुरुग्राम में सिंदूर खेला करती महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला
गुरुग्राम में मां दुर्गा की विदाई की शुरुआत
गुरुग्राम के सेक्टर 37डी, रामप्रस्था सिटी में भी दुर्गा पूजा पंडालों में मां दुर्गा की विदाई की तैयारियां शुरू हो गई हैं। यहां महिलाओं ने एक-दूसरे को सिंदूर लगाकर सिंदूर खेला की परंपरा निभाई। पंडालों में भक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला। गुरुग्राम के सेक्टर 15 पार्ट 2 स्थित पूर्वापल्ली दुर्गा बड़ी पूजा पंडाल में महिलाएं सिंदूर खेला की परंपरा निभाती हुई दिखाई दीं।
4 of 7
नोएडा में निभाई गई सिंदूर खेला की परंपरा
- फोटो : अमर उजाला
नोएडा में निभाई गई सिंदूर खेला की परंपरा
सेक्टर 26 स्थित कालीबाड़ी में सिंदूर खेला के दौरान मां को सिंदूर अर्पित किया गया। बड़ी संख्या में महिलाओं ने मां से मांगी सुख समृद्धि और पति की लंबी आयु की कामना। शाम तक चलने वाले सिंदूर खेला के बाद मूर्ति विसर्जन होगा।
5 of 7
गाजियाबाद के वैशाली में सिंदूर खेला
- फोटो : वैशाली बंगीय परिषद
गाजियाबाद के वैशाली बंगीय परिषद ने मनाई धूमधाम से दुर्गा पूजा
गाजियाबाद में वैशाली सेक्टर-5 में वैशाली बंगीय परिषद द्वारा आयोजित दुर्गा पूजा उत्सव ने सभी का ध्यान खींचा। इस आयोजन में बंगाली समुदाय के साथ-साथ गैर-बंगाली समुदाय के लोग भी पूरे उत्साह से शामिल हुए। नवमी के दिन पंडाल में कुंवारी पूजा का आयोजन किया गया, जबकि शाम को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने समा बांधा।